Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पी० जी० कालेज की नई वेबसाईट का हुआ भव्य शुभारंभ

ब्यूरो 20-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी० जी० कालेज,
गाजीपुर की नई वेबसाईट www.teri.ac.in का भव्य शुभारंभ जिला सूचना विज्ञान केंद्र, गाजीपुर के कांफ्रेंस हॉल में अखिलेश जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, गाजीपुर के द्वारा किया गया।

वेबसाईट के माध्यम से संस्थान की कार्यशैली एवं अध्ययन अध्यापन से सम्बंधित समस्त सूचनाए प्राप्त की जा सकती हैं। प्रो० अजातशत्रु सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिलेश जायसवाल ने वर्तमान समय में खासकर उच्च और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में वेबसाईट की उपयोगिता पर विशेष रूप से प्रकाश डालतेहुए उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित किया। डिजिटल क्रांति और कोविड के दौरान भी कालेज प्रशासन, शिक्षक और छात्रों को हर परिस्थिति में अपडेटेड और त्वरित जानकारी प्राप्त करने में वेबसाईट का महत्वपूर्ण योगदान होता है । संस्थान के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह अपर महाधिवक्ता, उ० प्र० शासन ने इसके लिए वेबसाईट टीम, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और उच्च गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डा० अमित प्रताप ने किया और वेबसाईट पर उबलब्ध ऑनलाइन सुबिधाओं के बारे में अवगत कराया। इस वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन, छात्रवृति आवेदन, परीक्षा फॉर्म, डिग्री, माइग्रेशन, सिलेबस आदि आसानी से उपलब्ध लिंक के द्वारा प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्नत और अपडेटेड वेबसाईट होने से छात्र, अभिभावक और समस्त
इच्छुक आसानी से घर बैठे सूचनाये प्राप्त कर लेते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्य समाधान दिवस पर जिलाधिकारी के अनुपस्थित होने से फरियादी हुए निराश
Next: समाधान दिवस में प्राप्त 652 आवेदन पत्रों में मात्र 24 का हुआ निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.