Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाधान दिवस में प्राप्त 652 आवेदन पत्रों में मात्र 24 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 160 आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया।
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 652 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 24 आवेनद पत्रो का निस्तारण किया गया।

तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 01 का मौके पर निस्तरण किया।जखनियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 87 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 69 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 65 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 137 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 98 आवेदन प्राप्त जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस मेें चकबन्दी, कृषि, समाज कल्याण, विद्युत, नगर पंचायत सैदपुर, प्रोबेशन, बेसिक शिक्षा, डूडा, पुलिस प्रकरण, सप्लाई, अवैध कब्जा, खण्डजा, जमीनी विवाद, आदि से सम्बन्धित शिकायत पत्र प्राप्त हुए। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतो का तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले समाधान दिवस की जो भी शिकायते शेष है और जिनका निस्तारण नही हो पाया है उसे चेक कर लें और उसका निस्तारण किया जाये। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी , तहसीलदार सेवराई एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पी० जी० कालेज की नई वेबसाईट का हुआ भव्य शुभारंभ
Next: जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री करेंगे प्रतिभाग

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.