Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाइक सवार को ट्रक ने मारा धक्का,बाइक सवार की मौत

संवाददाता 04-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के दुरहियां मुहल्ले के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार कि सुबह करीब 11 बजे मोटर साइकिल को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल है। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रिंकू राम (32) अपने रिस्तेदारी में नगर के हरपुर मोहल्ला तेरही के लिए जा रहा था।

इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल को धक्का मार दिया। जिसमें पत्नी गीता देवी (30) और पुत्र छोटू (10) घटना स्थल से कुछ दूर जा कर सडक के किनारे गिरे। जबकि मृतक रिंकू राम सड़क पर ही गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गयी। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली में दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आये। जहां से उसे मृत घोषित कर दिया गया जबकि दोनो घायलों को इलाज किया जा रहा है। वही घटना के बाद ट्रक चालक मय ट्रक फरार हो गया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक रिंकू राम के शव काे कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है जबकि घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रक धक्का मारने के बाद फरार हो गया है। जिसकी खोजबीन की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रामलीला देखने से नही अमल करने से होगी समाज की तरक्की – अम्बरीष
Next: कोरोना पॉजिटिव होने पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर घबराए नहीं, बरतें जरुरी एहतियात

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.