Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रामलीला देखने से नही अमल करने से होगी समाज की तरक्की – अम्बरीष

ब्यूरो 04-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्थानीय क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार की देेेर शाम जय माँ दुर्गा समिति के तत्वाधान में गांव के ही युवा कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया।
जिसका उद्घाटन बतौर मुख्यअतिथि हिन्दू पीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व युवा सपा नेता अम्बरीष यादव ने फीता काट कर विधिवत शुभारम्भ किया। रामलीला में धनुष यज्ञ व सीता विवाह का मंचन किया गया। शिव धनुष टूटने के बाद महर्षि परशुराम व लक्ष्मण संवाद को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व युवा सपा नेता अम्बरीष यादव ने कहा कि रामलीला से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। रामलीला देखने से नही उस पर अमल करने से समाज की तरक्की होगी। यदि हम लोग उसको अपने जीवन मे उतार लें तो हम सबका कल्याण हो जायेगा। वही उन्होंने कहा कि कभी भी घमंड नही करना चाहिए। क्यो की घमंड तो महाबलशाली व प्रकांड विद्वान रावण का भी चकनाचूर हो गया तो हम और आप क्या है। इसलिए घमंड त्यागकर परोपकारी बनकर हम समाज में समरसता बना सकते है। स्वच्छ व स्वस्थ्य समाज ही देश व प्रदेश को प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। इस मौके पर छैल बिहारी तिवारी, प्रमोद यादव,  मनोज चौहान, राम केशर शर्मा, गायक नगेन्द्र यादव, दीपू यादव, वंशीधर उपाध्याय, अभिषेक यादव, बहादुर चौहान, बब्लू यादव, जय प्रकाश गुप्ता, गोलू यादव, अशोक शर्मा, संतोष यादव, विनोद चौहान, अरुण गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, रोल राजन चौहान, सूरज पासवान, आकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नसबन्दी शिविर का हुआ आयोजन
Next: बाइक सवार को ट्रक ने मारा धक्का,बाइक सवार की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.