Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कार्यशाला का हुआ आयोजन

ब्यूरो 05-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। स्थानीय विकास भवन सभागार में गुरुवार को जनपद के उद्यमियों के लिए सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) की कार्यशाला का आयोजन कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा किया गया।

इस कार्यशाला में सिडबी, वाराणसी के उप महाप्रबन्धक राजेश खण्डेलवाल द्वारा उद्यमियों को सिडबी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। जनपद के उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान उप महाप्रबन्धक द्वारा किया गया। कार्यशाला का संचालन अजय कुमार गुप्त, उपायुक्त उद्योग (प्रभारी), जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में श्री सिंह यादव, चेयरमैन, गाजीपुर चैप्टर, इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, ए0के0दूबे, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, गाजीपुर, पन्नालाल साहू, मे0 महाकालेश्वर एग्रो इण्डस्ट्रीज, अकबर हुसैन, अशोक कुमार अग्रहरी, कन्हैया लाल वर्मा, राजेश कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी राय, संजय सिंह, अभय नाथ सिंह यादव, दीपक जायसवाल, शहबाज अहमद, विक्रान्त शर्मा, प्रदीप कुमार, दानिश अख्तर, रेयान हसन उद्यमी तथा विभागीय अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम व एसपी की उपस्थिति में विभिन्न धर्म गुरूओ के साथ बैठक सम्पन्न
Next: ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.