Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएम व एसपी की उपस्थिति में विभिन्न धर्म गुरूओ के साथ बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 05-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगामी त्योहारो के देखते हुए तथा कोविड-19 के मद्देनजर गाइड लाईन जारी की गयी है। जिसमें धनतेरस, दीपावली व डाला छठ पूजा को लेकर जिलाधिकारी एम पी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की उपस्थिति में विभिन्न धर्म गुरूओ के साथ पीस कमेटी की महत्तपूर्ण बैठक रायफल क्लब सभागार गाजीपुर में सम्पन्न हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिका, अधि0अभि0 विद्युत, को निर्देश दिया कि इन त्योहारो के अवसर पर नगर में साफ सफाई, पानी की व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में बिना लाइंसेन्स, चायनिज एवं विदेशी पटाखे न बची जाय, यदि किसी दुकानदारो के पास विदेशी /चायनीज पटाखा बेचते हुए पाया जायेगा तो सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। पटाखो की दुकाने लंका मैदान गाजीपुर में दुकाने लगायी जायेगी एवं समस्त तहसीलो में खाली स्थानो पर ही जमीन चिन्हीत कर लगायी जाय। आगामी डाला छठ पूजा को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त घाटो साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, गंगा के किनारे नावों के साथ-साथ गोताखोरो
की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में
ग्राम प्रधानो की देख-रेख की यह व्यवस्था सुनिश्चित कि जायेगी।
जिलाधिकारी ने मंस्जिदो में नमाज के दौरान मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेसिग का पालन अवश्य करें। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि डाला छठ में भीड़-भाड लगातार रहेगी इस त्योहार को मद्देनजर को देखते हुए महिला पुलिस एवं पुलिस प्रशासन लगातार भ्रमण करेगी और महिलाओं से कोई भी छेड़खानी पाये जाने पर बख्सा नही जायेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, शहरी गोपीनाथ सोनी एवं ग्रामीण अनील झॉ, समस्त उपजिलाधिकारी/समस्त क्षेत्राधिकारी एवं विभिन्न धर्मो के धर्मगुरू उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्नातक एम एल सी चुनाव, बूथ कमेटी व ज्वलंत जनसमस्याओं पर किया गया चर्चा
Next: कार्यशाला का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.