Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

177 बच्चों में निशुल्क स्वेटर का हुआ वितरण

संवाददाता 24-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। क्षेत्र के तलासपुर गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में मंगलवार को निशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रजापति ने 177 बच्चों में निशुल्क स्वेटर का वितरण किया। स्वेटर पाकर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुआ।

स्वेटर वितरित करते हुए प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रजापति ने कहा कि बच्चों में शिक्षा की ललक बढ़ाने के लिए सरकार निशुल्क ड्रेस, मध्यान्ह भोजन, बैग, बर्तन, फल, जूता- मोजा के बाद अब बच्चों को स्वेटर भी दे रही है। इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति ललक बढ़ेगी और बच्चे पढ़ लिखकर देश का कर्णधार बन सकेंगे। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष छोटे लाल, रामजन्म, मनोज कुमार सिंह, प्रांशु शेखर पाण्डेय, श्रीमती किसलय, श्याम दुलारी, प्रीती जायसवाल, इमरान खान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धान क्रय केन्द्र पर कम खरीद होने पर डीएम हुए नाराज
Next: पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.