Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धान क्रय केन्द्र पर कम खरीद होने पर डीएम हुए नाराज

ब्यूरो 24-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विकास खण्ड करण्डा अन्तर्गत धान क्रय केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने ब्रम्हणपूरा एवं सौरम मे धान क्रय केन्द्र पहुच कर वहा की धान क्रय की स्थिति देखी। धान क्रय क्रेन्द्र सौरम मे कम धान खरीद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जितने भी किसान केन्द्र पर आते है उनसे धान क्रय किया जाये इसमे किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।
उन्होने केन्द्र पर खरीद कम होने पर गहरा रोष व्यक्त करते हैं निर्देश दिया कि क्रय केंद्र समय से खुले तथा केन्द्रो पर नियत समय पूर्वाहन 9 बजे से सायं 5 बजे तक केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ नियमित धान खरीद करते हुए केंद्र को आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति कराना सुनिश्चित करें। किसी भी केंद्र पर बिचौलियों/ दलालसक्रिय न होने पाये अन्यथा की स्थिति में केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि महिला के नाम पर पंजीकरण है तथा महिला स्वयं धान बेचने केंद्र पर आती है तो बिना नंबर के ही उसको वरीयता के आधार पर उनका धान क्रय किया जाये। केंद्रों पर बड़े काश्तकार के धान की खरीद इस प्रकार किया जाए कि छोटे किसानों का हित प्रभावित ना हो। बड़े किसान की तौल चरणबद्ध तरीके से एकाधिक दिनों में की जाए तथा छोटे किसानों की तौल उसी साथ-साथ उसी दिन कर लिया जाये। उन्होने निर्देश दिया कि किसानों के साथ संवेदनशीलता पूर्वक व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं को दूर करते हुए उनकी धान खरीद करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक हित में जनपद के समस्त धान क्रय केंद्रों का राजस्व ग्रामो से सम्बद्धीकण जनपद स्तर पर मुक्त कर दिया गया है। किसान भाई अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी केंद्र पर अपना धान विक्रय कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेला में 133 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Next: 177 बच्चों में निशुल्क स्वेटर का हुआ वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.