Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नव नियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र का हुआ वितरित

ब्यूरो 05-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जनपद प्रभारी मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल शनिवार को जिला पंचायत सभागार में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जनपद में नव नियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में मा0मंत्री जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सरकार द्वारा कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयो को हाईटेक किया जा रहा है तथा अबतक लगभग प्रदेश मे 50 हजार से अधिक विद्यालयो का कायाकल्प योजना से आच्छादित किया जा चुका है तथा आगे भी जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 350 कस्तूरबा बालिका विद्यालयो को उच्चीकृत किया गया है। उन्होने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत युवा मस्तिष्क है एवं राष्ट्र के लिए शिक्षा सबसे बड़ी पॅूजी है। उन्होने सभी नव नियुक्त सहायक अध्यापको से अनुरोध किया कि आप लोगो की बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है इसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करे जिससे बच्चों के भविष्य की नीव मजबूत हो सके। जनपद में कुल 876 सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिसमें जिला पंचायत सभागार में प्रभारी मंत्री द्वारा 50, स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार मे विधायक सदर संगीता बलवंत ने 270, ब्लाक संसाधन केन्द्र सैदपुर में उपजिलाधिकारी जखनियां ने 200, ब्लाक संसाधन केन्द्र मुहम्मदाबाद मेें विधायक अलका राय ने 200, ब्लाक संसाधन केन्द्र जमांनियां मे विधायक जमांनिया सुनिता सिंह ने 156 नव नियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया। जिला पंचायतसभागार मे प्रभारीमंत्री द्वारा 17 बच्चों को स्वेटर बितरित किया। मंत्री ने सभी नव नियुक्त सहायक अध्यापको को बेसिक शिक्षा परिवार में शामिल होने पर उन्हे बधाई दी। इसके पूर्व मंत्री जी ने एन आई सी गाजीपुर में मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉफ्रेन्सिंग के माध्यम नवनियुक्त सहायक अध्यापको के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एम पी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को
Next: छात्रवृत्ति आवेदन पूर्ण करने की तिथि 15 दिसम्बर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.