Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति आवेदन पूर्ण करने की तिथि 15 दिसम्बर

ब्यूरो 05-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरने हेतु आधार प्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू की गयी है।

जिसमें यदि छात्र-छात्राओं का आधार एवं हाईस्कूल अंकपत्र में अंकित डाटा में (नाम व जन्मतिथि आदि) में विभिन्नता है तो वह छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने में अवरोध आ रहा है अथवा आवेदन पत्र सबमिट नही हो पा रहा है।
ऐसे छात्रों के आवेदन पत्रों को सबमिट किये जाने हेतु शासन द्वारा आधार प्रमाणीकरण नौ बार वेरीफिकेशन किये जाने की व्यवस्था प्रदान की गयी है, जिसमे छात्र-छात्रा अपना हाईस्कूल का अंकपत्र एवं आधार छात्रवृत्ति ऑनलाइन रजि0 आवेदन पत्र के साथ अपने सम्बन्धित संस्था पर जमा करेगें। जहॉ से संस्था द्वारा परीक्षण करते हुए इन अभिलेखों को प्रमाणित करते हुए सूचीबद्ध कर सम्बन्धित विभाग को उपलब्ध कराया जायेंगा। वर्तमान में पिछड़ी जाति के पूर्वदशम् 32 एवं दशमोत्तर कक्षाओं में 735 छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में आधार प्रमाणीकरण में डाटा भिन्न होने के कारण लम्बित है। उन्होने बताया है कि उक्त के सम्बन्ध में जनपद के समस्त पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओ एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि जिन छात्र-छात्राओं के आधार एवं हाईस्कूल अंकपत्र में अंकित डाटा में (नाम व जन्मतिथि आदि) विभिन्नता होने के कारण छात्रवृत्ति ऑनलाइन
आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहा है, तो ऐसे छात्र-छात्राऐं अपना हाईस्कूल का अंकपत्र एवं आधार छात्रवृत्ति ऑनलाइन रजि0 आवेदन पत्र के साथ अपने सम्बन्धित संस्था पर शीघ्र जमा करें, तत्पश्चात संस्था द्वारा परीक्षण करते हुए इन अभिलेखों को प्रमाणित करते हुए सूचीबद्ध कर सम्बन्धित विभाग में (पिछड़ी जाति छात्र- छात्राओं हेतु) कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण
अधिकारी, गाजीपुर को उपलब्ध कराये, ताकि छात्रवृत्ति डाटा में आधार प्रमाणीकरण को ऑनलाइन वेरीफाई किया जा सके। ऑनलाइन दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु निर्धारित अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर, 2020 तक छात्र अपना आवेदन पूर्ण कर सकें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नव नियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र का हुआ वितरित
Next: लम्बित देयकों का निस्तारण 31 दिसम्बर तक कराने का निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.