Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीबी रोगियों को लिया गोद

ब्यूरो 07-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने को लेकर प्रधानमंत्री के विजन को पूरा ज़ोर दिया जा रहा है । राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने भी पिछले दिनों वेटरनेरी विवि में आयोजित कार्यक्रम में क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को गोद लेने और उनकी देखभाल की अपील की थी । इसके मद्देनजर जनपद में बच्चों को गोद लेने की पहल शुरू की जा चुकी है जिसका उद्देश्य बच्चों की देखरेख एवं खानपान सुधारने पर जोर देना रहेगा । प्रतिमाह उनके घर जाकर परिजनों से बातचीत एवं सहयोग भी देना होगा । इसके लिए जिला क्षय विभाग स्वयं सेवी संगठनों, समाज सेवियों से संपर्क करेगा ।

इसको लेकर जनपद के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों ने भी क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को गोद लेने की कोशिश शुरू कर दी है । इस क्रम में एसीएमओ व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ के के वर्मा ने मनिहारी ब्लॉक के दो बच्चों, डॉ डीपी सिन्हा ने भदौरा ब्लाक के दो बच्चों को गोद लिया है। इसके साथ ही क्षय रोग विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने भी भी एक-एक बच्चे को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य की देखरेख करने का कार्य शुरू कर दिया है ।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि बच्चों को गोद लेने का उद्देश उनकी उचित देखभाल और इलाज करना है जिससे प्रधानमंत्री के विज़न को पूरा किया जा सके। उन्होने बताया कि क्षय रोग विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को पूर्व में विभाग के द्वारा टेबलेट उपलब्ध कराया गया था । वहीं अब टेबलेट को सुरक्षित रखने के लिए शासन की ओर से बैग भी उपलब्ध कराया गया है जिसे सभी कर्मचारियों में वितरित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बैग प्राप्त करने वालों में टीबी यूनिट के एसटीएस, एसडीएलएस, डीपीटीसी, पीपीएम, डीईओ, डीपीसी के साथ ही अन्य सभी कर्मचारी शामिल रहे हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला कारागार का हुआ सघन निरीक्षण
Next: भारत बन्द बेअसर, खुली रहीं दुकानें

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.