Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला कारागार का हुआ सघन निरीक्षण

ब्यूरो 07-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा के निर्देशानुसार आज प्रदेश संगठन सचिव / जेल पर्यवेक्षक संजय श्रीवास्तव व अपराध निरोधक समिति के सदस्यों द्वारा जिला कारागार गाजीपुर का निरीक्षण किया गया।

अपराध निरोधक समिति द्वारा जिला जेल व जेल अस्पताल का निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 906 कैदी है। जिसमें पुरुष 826 व महिला 32 है। अल्प वयस्क 48 हैं। जिला कारागार में महिला बंदियों के साथ एक बच्चा निरुद्ध है। आज सुबह के नाश्ते में कैदियों को ब्रेड चाय व दोपहर भोजन में रोटी ,चावल, अरहर की दाल, आलू पालक की सब्जी दी गई पैरोल से वापस आए , कैदियों की संख्या पांच है। जिला जेल में 397 कैदी की क्षमता है जिसके सापेक्ष 906 कैदी बंद है। डिप्टी जेलर कमल चंद ने बताया कि जेल के अंदर आने वाले लोगों को गहन चेकिंग करके व कोविड-19 का ध्यान देते हुए सभी को सैनिटाइज करके ही अंदर प्रवेश करने दिया जाता है। जेल में 30 सीसीटीवी कैमरे लगे है जो सभी काम करते पाए गए जेल की सबसे बड़ी समस्या बाउंड्री वॉल 12 फीट का ही होना बताया जेल में 4 डिप्टी जेलर होने चाहिए जबकि यहां तैनाती केवल 3 की है वही 68 सिपाही तैनात होना चाहिए जिसके सापेक्ष केवल 42 की नियुक्ति है।
दीवाल व चारदीवारी की स्थिति जर्जर है जिसके लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है। जेल का निरीक्षण करने वाली टीम में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के प्रदेश संगठन सचिव संजय श्रीवास्तव, जोन सचिव मयंक कुमार सिंह, जेल पर्यवेक्षक अभिषेक सिंह, ,शेरशाह सचिव भ्रष्टाचार उन्मूलन विशाल चौरसिया संगठन सचिव अनुज अग्रवाल मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जेल मैनुअल के अंतर्गत काम करती है
जिसके मुख्य संरक्षक राज्यपाल होते हैं यह समय समय पर जेल बाल सुधार गृह, वृद्धाश्रम आदि का निरीक्षण करके शासन को रिपोर्ट भेजती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपरिहार्य कारणो से स्थगित बैठक 10 को
Next: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीबी रोगियों को लिया गोद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.