Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्लाक परिसर में सहायक उपकरण शिविर कार्यक्रम मे 116 दिव्यांगजनाें को उपकरण वितरण किया गया

संवाददाता 10-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ज़मानियां। विकास खंड में गुरूवार को दिव्यांगजन सशक्‍तिकरण विभाग द्वारा आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर में 116 दिव्यांगजनाें को वितरण किया गया। जिसमें 56 ट्राईसाइकिल, 2 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 56 बैसाखी ‚ 2 छड़ी वितरित की गईं।

ब्लाक परिसर में सहायक उपकरण शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुनीता सिंह ने 56 ट्राई साइकिल‚ 2 व्हील चेयर‚ 56 बैशाखी‚ 2 छड़ी का वितरण किया और सरकार कि उपलब्धियां गिनाई। कहा कि सरकार की मंशा हैं कि पात्रों को उनका हक मिले जिसको देखते हुए कार्य किया जा रहा है और दिव्यांगों को लेकर सरकार बहुत गम्भीर है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दिव्यागजन शादी अनुदान से लेकर पेंशन तक के लिये आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का सभी पात्रों को लाभ लेने के लिये आवेदन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार आलोक कुमार, बीडीओ हरि नारायण, नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, मनोज कुमार यादव आदि विभागीय कर्मी के साथ सुनील सिंह, नारायण दास चौरसिया‚ मिथलेश सिंह,सुनील सिंह, तेजबहादुर सिंह, अमित सिंह भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मना मानवाधिकार दिवस,दिलाई गई शपथ
Next: मानवाधिकार दिवस मनाया

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.