Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मना मानवाधिकार दिवस,दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 10-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 10 दिसम्बर 2020 को मानवाधिकार दिवस मनाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीतिशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. मदन गोपाल सिन्हा ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों की सख्त जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोविड़ 19 महामारी से बचते हुए हमें मानव अधिकारों की भी सुरक्षा करनी है।

उन्होंने विश्व स्तर पर इसके प्रारम्भ से लेकर आज की परिस्थिति में इसके विभिन्न पक्षों पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने कहा कि हमें मानवीय सेवा सरोकार को जिंदा रखना होगा इससे मानव जीवन तो सुखमय बनेगा ही मानवाधिकारों को भी संरक्षित किया जा सकेगा।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।उन्होंने संगोष्ठी कक्ष में उपस्थित सभी खासो आम को मानवाधिकार शपथ दिलवाया। शपथ… मैं भारतीय संविधान एवं विभिन्न अंतरराष्ट्रीय अनुबंधों द्वारा भारत में अंगीकृत एवं लागू समस्त मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति सत्यनिष्ठ एवं वफादार रहूंगा/रहूंगी।
मैं मानवाधिकारों की सुरक्षा हेतु अपने कर्तव्यों का पूर्ण रुप से पालन करूंगा/करूंगी।
मैं बिना किसी पक्षपात के मानवाधिकारों का सम्मान एवं सभी के आत्म सम्मान का आदर करूंगा/करूंगी।
मैं अपने शब्दों दस्तावेजों या विचारों द्वारा परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से किसी के मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं करूंगा/करूंगी।
मैं मानवाधिकारों के विकास एवं सुरक्षा हेतु सदैव कर्तव्यवद्ध रहूंगा/ रहूंगी।
इस शपथ को सभी स्वयं सेवक सेविकाओं एवं प्राध्यापक कर्मचारियों ने दोहराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आई. क्यू.ए.सी.प्रभारी डॉ.अरुण कुमार, डॉ.मातेश्वरी प्रसाद सिंह, राम लखन यादव, सुनील कुमार चौधरी, बिपिन कुमार, अखिलेश कुमार जायसवाल,सुनील कुमार चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न
Next: ब्लाक परिसर में सहायक उपकरण शिविर कार्यक्रम मे 116 दिव्यांगजनाें को उपकरण वितरण किया गया

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.