Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्रय केंद्र पर बिचौलियें सक्रिय न होने पाये-जिलाधिकारी

ब्यूरो 17-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रेवतीपुर, उतरौली, सेवराई, अमौरा,पकड़ी धान क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रेवतीपुर मे 1240 कुन्तल धान बाहर रखे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल क्रय केन्द्रो से धान उठवाने का निर्देश दिया। सेवराई धान क्रय केन्द्र पर दो अतिरिक्त तौल काटा बढाने का निर्देश दिया। तत्पश्चता धान क्रय केन्द्र अमौरा पहुचकर केन्द्र प्रभारी से केन्द्र पर भी अधिक धान इक्ट्ठा होने का कारण पूछते हुए वहां से तत्काल धान उठवाने का निर्देश दिया। उन्होने केन्द्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी क्रय केंद्र पर बिचौलियों/दलाल सक्रिय न होने पाये अन्यथा की स्थिति मेंं केंद्र प्रभारी स्वयं जिम्मेवार होने तथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि केंद्रों पर बड़े काश्तकार के धान की खरीद इस प्रकार किया जाए कि छोटे किसानों का हित प्रभावित ना हो। उन्होने निर्देश दिया कि किसानों के साथ संवेदनशीलता पूर्वक व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं को दूर करते हुए उनकी धान की खरीद करें तथा किसी भी किसान के धान की कटौती न की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के
धान का 72 घण्टे के अन्दर भुगतान किया जाये तथा किसान भाई अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी क्रय केंद्र पर अपना धान विक्रय कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ‘‘मिशन मोड’’ के अंतर्गत लक्ष्य को पूरा करने के लिये टाइम लाइन बढ़ा
Next: उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.