Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

‘‘मिशन मोड’’ के अंतर्गत लक्ष्य को पूरा करने के लिये टाइम लाइन बढ़ा

ब्यूरो 17-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृते सहायक श्रमायुक्त, लईक अहमद ने बताया कि ‘‘मिशन मोड’’ के अंतर्गत लक्ष्य को पूरा करने के लिये टाइम लाइन 30 नवंबर, 2020 से बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2020 तक विस्तारित कर दिया गया है।

उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर
से श्रम विभाग के तत्वाधान में निर्माण श्रमिकों के हित में 16 से अधिक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। निर्माण श्रमिकों को तभी लाभान्वित किया जा सकता है, जब वे निर्माण श्रमिक के रूप में श्रम विभाग में पंजीकृत हों। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को बोर्ड 05 लाख तक जोखिम कवर करता है। आज दिन-प्रतिदिन श्रमिकों के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं। निर्माण श्रमिकों के पंजीकृत न होने के कारण उन्हें अथवा उनके आश्रित लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं। प्रायः निर्माण श्रमिक गरीब ही होते हैं
तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी भी नहीं होती है। अतः ऐसी दशा में सभी बुद्धिजीवियों, सरकार/गैर सरकारी संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं की निर्माण श्रमिकों के पंजीयन एवं जागरूकता में अहम भूमिका साबित हो सकती है। आप सभी का एक-एक कदम एक परिवार की दशा एवं दिशा बदल सकती है, आज आप सभी के सहयोग की अपील की जाती है। समस्त ठेकेदारों, भवन निर्माण स्वामियों, कार्यदायी संस्थाओं, ईंट-भट्ठा मालिकों से अपील है कि निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए यथा सहयोग प्रदान करें। निर्माण श्रमिक पंजीयन के लिए 18 से 60 वर्श के बीच का कोई निर्माण मजदूर, जो विगत 01 वर्श में 90 दिन से अधिक कार्य करता है पंजीकरण के लिए पात्र हैं। पंजीकरण के लिए निर्धारित आवेदन पत्र, एक फोटो, पहचान पत्र, आधार कार्ड, कार्य करने का प्रमाण पत्र, मोबाइल नम्बर, इत्यादि दस्तावेज संलग्न करके पंजीकरण करवाया जा सकता है। बोर्ड की निम्नलिखित कल्याणकारी योजनाएं जिसमें दुर्घटना सहायता योजना (05 लाख तक), चिकित्सा सुविधा योजना, मातृत्व, शिशुु एवं बालिका मदद योजना ( 43 हजार तक), अक्षमता पेंषन योजना ( 01 हजार प्रतिमाह), पुत्री विवाह अनुदान योजना ( 55 हजार तक), पेंशन योजना ( 01 हजार प्रतिमाह), मेधावी छात्र पुरस्कार योजना ( 22 हजार तक), गंभीर बीमारी सहायता योजना इत्यादि। सभी निर्माण श्रमिकों एवं बोर्ड में पूर्व में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है कि वे अपनी निकटतम सहज जन सेवा केन्द्र पर पहुँच कर अपना पंजीकरण/नवीनीकरण एवं योजनाओं का आवेदन कराना सुनिश्चित करें। पंजीकरण के लिए सहज जन सेवा केन्द्र (ब्ैब्) पर वांछित अभिलेख यथा-आधार कार्ड, सी0वी0एस0 बैंक खाता, आई0एफ0एस0सी कोड तथा मोबाइल नंबर (ओ0टी0पी0 प्राप्त करने हेतु) आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी, गाजीपुर लईक अहमद के मोबाइल नम्बर-9415991215 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभागीय कक्षो का किया औचक निरीक्षण
Next: क्रय केंद्र पर बिचौलियें सक्रिय न होने पाये-जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.