Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर मे किया विरोध प्रदर्शन

संवाददाता 26-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। बार कौसिंंल ऑफ उत्तर प्रदेश के आहववान पर स्थानीय तहसील स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक आहुत की गयी। जिसमें एटा जनपद के अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा के घर का दरवाजा तोड़ कर मार पीट करने एवं पूरे परिवार को कोतवाली में बंद करने के बाबत बैठक कर चर्चा की गयी और इसकी घोर निन्दा की गयी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में सर्वसम्मति से विरोध प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे।

बैठक कि अध्यक्षता कर रहे बार के अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा अधिवक्ता एवं उनके परिवार के साथ दुव्यवहार को कही से जायज नही ठहराया जा सकता है। एसे पुलिस कर्मियों के विरूध कानूनी कार्यवाही करते हुए बरखास्त किया जाए। कहा कि उनके एवं उनके परिवार के विरूद्ध दर्ज किये गये फर्जी मुकदमें को वापस किया जाए एवं उचित क्षतिपूर्ति दिलाया जाए। अधिवक्ताओं ने अपना अपना मत रखा और अधिवक्ता सहित उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए कंधे से कंधा मिला कर चलने की बात कही। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जूलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और जम कर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित तीन सुत्रिय मांग पत्रक उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा। जिस पर एसडीएम ने उचित माध्यम से उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही। इस अवसर पर उदय नरायन सिंह‚ लखेशवार सिंह‚ ज्ञानसागर‚ दीनदयाल‚ अंजनीअंगद‚ रामनरायन‚ अशोक‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ सच्चिदानन्द‚ शशी बिन्द‚ अरूण कुमार सिंह‚ यशवन्त‚ रामानन्द‚ आजाद आदि मौजूद रहे। संचालन रामजी राम ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक ने फीता काटकर किया शुभारम्भ
Next: तीन चरणों में वृहद स्तर पर चलेगा ‘टीबी हारेगा-देश जीतेगा’ अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0001

बेलसड़ी मोड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में थे वांछित

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.