Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन चरणों में वृहद स्तर पर चलेगा ‘टीबी हारेगा-देश जीतेगा’ अभियान

ब्यूरो 26-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। साल 2025 तक क्षय रोग को जड़ से खत्म करने के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘टीबी हारेगा-देश जीतेगा’ एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान शनिवार से शुरू किया जा चुका है । यह अभियान तीन चरणों में 25 जनवरी 2021 तक चलाया जाएगा जिसका प्रथम चरण शुरू से शुरू होकर 1 जनवरी तक चलेगा । इसके लिए जनपद में माइक्रो प्लान बना लिया गया है। इसी के तहत शनिवार को जनपद के महुआ बाग स्थित वृद्धा आश्रम और सैदपुर स्थित नारी निकेतन में अभियान की शुरुआत की गई जिसके तहत वृद्धा आश्रम से 4 लोगों का सैंपल लिया गया जबकि 30 लोगों की स्क्रीनिंग की गई । इसके साथ ही नारी निकेतन सैदपुर में 8 लोगों का सैंपल लिया गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर के के वर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में चलने वाले कार्यक्रम के लिए माइक्रो प्लान बना लिया गया है। जिसके तहत 26 और 27 दिसंबर को वृद्धा आश्रम 28, 29 व 30 दिसंबर को जिला जेल,31 दिसंबर को बाल सुधार गृह एवं 1 दिसंबर को जनपद के समस्त मदरसा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा।यह अभियान एक महीने तक तीन चरणों में चलेगा । अभियान में छिपे हुये टीबी के मरीजों को खोजा जाएगा। इसके साथ ही एचआइवी एवं डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों की टीबी की जांच की जाएगी । निजी चिकित्सकों, निजी लैब एवं मेडिकल स्टोर में भी एसीएफ़ चलाया जाएगा तथा उन्हें टीबी संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में बांटा गया है। प्रथम चरण में 26 दिसम्बर से 01 जनवरी तक  दूसरे चरण में 02 जनवरी से 12 जनवरी तक जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की मलिन एवं हाई रिस्क जनसंख्या में क्षय रोग के मरीजों को खोजने के लिए एसीएफ़ अभियान चलाया जाएगा जिसमें जनपद की कुल आबादी के 20 प्रतिशत जनसंख्या की टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। तीसरे चरण में 13 जनवरी से 25 जनवरी तक जनपद के समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सकों, निजी लैब व मेडीकल स्टोर से संपर्क स्थापित कर एसीएफ़ अभियान चलेगा और उन्हें क्षय रोगियों के नोटिफिकेशन करने के निर्देश दिए जाएंगे।

जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि  अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक क्षय रोग की उपलब्ध सुविधाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना है। यदि किसी व्यक्ति को दो हफ्तों से ज्यादा की खांसी, खांसते समय खून का आना, सीने में दर्द, बुखार, वजन का कम होने की शिकायत हो तो वह तत्काल अपने बलगम की जांच कराए। जनपद में क्षय रोगियों की जांच एवं उपचार पूर्णतया नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होने बताया कि जनपद में जनवरी 2020 से अब तक कुल 2630 टीबी रोगियों को नोटिफ़ाई किया गया है। जिसमें पब्लिक सेक्टर में 2266 एवं प्राइवेट सेक्टर में 364 क्षय रोगियों को नोटिफ़ाई किया गया है। वर्तमान में जनपद में 2630 क्षय रोगियों का उपचार चल रहा है ।

आशा और आंगनबाड़ियों  के साथ ही एएनएम के द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वे।अभियान के तहत लोगों को बताया जाएगा कि यदि दो हफ्ते से अधिक खांसी है, तो जरूर जांच करवाएं। साथ ही टीबी के लक्षण के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। मरीज मिलने के बाद डॉट्स सेंटर से भी उन्हें जोड़ा जाएगा।

इलाज के दौरान मरीज को मिलेंगे हर माह 500 रुपए

निक्षय पोषण योजना के तहत नये मरीज मिलने के बाद उन्हें इलाज के दौरान 500 रुपए प्रति माह सरकारी सहायता भी प्रदान की जाएगी। यह 500 रुपए पोषण युक्त भोजन के लिए दिया जाएगा। एक मरीज को छह महीने तक दवा चलती है। मरीज के ठीक होने के बाद यह राशि बंद कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर मे किया विरोध प्रदर्शन
Next: सुपरवाइजर व बीएलओ को नवीन मतदाता सूची तथा विभिन्न प्रपत्रों को प्राप्त करते हुए दिया गया प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.