Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सुपरवाइजर व बीएलओ को नवीन मतदाता सूची तथा विभिन्न प्रपत्रों को प्राप्त करते हुए दिया गया प्रशिक्षण

संवाददाता 26-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचक नामावली के बृहद पुनरीक्षण के अंतर्गत विकास खंड जमानिया के सभागार कक्ष में तीन पालियों में समस्त सुपरवाइजर तथा बीएलओ को नवीन मतदाता सूची तथा विभिन्न प्रपत्रों को प्राप्त करते हुए प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण आलोक कुमार तहसीलदार ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारा देते हुए कहा कि 27-12-2020 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद 28 दिसंबर से 3 जनवरी 2021 तक बीएलओ द्वारा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये जाएंगे। कहा कि 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचको के भी दावे स्वीकार किए जाएंगे। नाम सम्मिलित किए जाने के लिए दावा आवेदन पत्र प्रपत्र 2( प्रारूप 17 )पर, किसी प्रविष्टि के विवरण में संशोधन हेतु आवेदन प्रपत्र 3 (प्रारूप 18) पर तथा सम्मिलित नाम पर आपत्ति है, तो प्रपत्र 4 (प्रारूप 19)भरवाया जाएगा। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 4 जनवरी 2021 से 11 जनवरी 2021 तक किया जाएगा। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्रवाई 12 जनवरी 2021 से 21 जनवरी 2021 तक होगी तथा 22 जनवरी को निर्वाचक नामावलिओं का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हनि नरायण‚ एडीओ पंचायत अरूण दूबे‚ लेखपाल राहुल कुमार आदि सहित सुपरवाइजर तथा बीएलओं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीन चरणों में वृहद स्तर पर चलेगा ‘टीबी हारेगा-देश जीतेगा’ अभियान
Next: अचानक थाने पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0001

बेलसड़ी मोड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में थे वांछित

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.