Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बूथ स्तर पर भी कांग्रेस संगठन जल्द होगा मजबूत-डॉ०राहुल राजभर

ब्यूरो 03-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210103-WA0018

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान और त्वरित गति से चलाए जाने के संदर्भ में एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के अलावा संगठन की मजबूती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बातें रखी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव, जिला प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर डॉ राहुल राजभर जी स्वयं मौजूद रहे और कांग्रेस जनों की बातें गौर पूर्वक सुनी।

बैठक में प्रदेश सचिव, जिला प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर डॉ० राहुल राजभर जी ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस का संगठन बूथ स्तर पर पूरी मजबूती से दिखाई देगा एवं प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में सन 2022 का चुनाव कांग्रेस का होगा। वर्तमान में जनता देख रही है कि विपक्ष की भूमिका में केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ही रह गई है, वर्तमान सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ लगातार कांग्रेस पार्टी के लोग ही विरोध कर रहे हैं तथा इंसाफ की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी से लेकर 25 जनवरी के मघ्य होने वाली मीटिंग्स का तिथिवार आंकड़ा लेकर संगठन सृजन अभियान की सुनिश्चितता को सुनिश्चित करना है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को काँग्रेस पार्टी से जोड़ें और जनपद के हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी की मजबूत मौजूदगी का अहसास आम जनता के साथ विपक्षियों को भी दिलाएं जिससे काँग्रस की लोकनितियाँ जन जन तक पहुच सकें।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष  सुनील राम ने कहा कि जनपद में कॉंग्रेस पार्टी तेजी से संगठन सृजन अभियान के तहत गांव गांव और चट्टी चट्टी जन सम्पर्क अभियान में लगी है और आज गाजीपुर में कांग्रेसी किसी भी मुद्दे पर अन्य पार्टियों से कमजोर नहीं है, हमें अपनी ताकत चौगुनी करके गाजीपुर के गरीब मजलूमो की लड़ाई को लड़ना होगा, जिससे गाजीपुर की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी हो सके। संगठन के रूप में भी पिछले समय की अपेक्षा वर्तमान समय में कांग्रेस का संगठन काफी मजबूत हुआ है लोग जुड़ रहे हैं तथा निरंतर इस क्षेत्र में प्रयास किया जा रहा है कि बूथ स्तर तक कांग्रेस की मजबूती सबको दिखाई दे।

संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से डॉक्टर जनक कुशवाहा, आनंद राय, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, राजीव कुमार सिंह, शंटू जैदी, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, सतीश उपाध्याय, राघवेंद्र जी, हरिओम सिंह यादव, अनीस अहमद ,मुकेश कुमार, रूद्रेश निगम, चम्भित राम, अब्दुल हमीद अहमद, , अनुज राय, उषा चतुर्वेदी, मोहम्मद सैफ सिद्धकी, ओम प्रकाश पांडे, रोहित खरवार, मोहन चौहान, महेश राम, विद्याधर पांडे, सती राम सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, शशि भूषण राय, सीताराम राय, अमरनाथ यादव, मुकेश कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, शिव मूरत बिंद, राजेंद्र यादव, डॉक्टर अवधेश, कैलाशपति कुशवाहा, शमशेर अली, सुनील गिरी, मिलिंद्र सिंह, इंद्र जीत चौधरी, राजेंद्र यादव, रामदास आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अयुक्त वाराणसी मण्डल का जनपद आगमन 4 जनवरी को
Next: 42 वें संविधान संशोधन से ही पूरे विश्व मे भारत को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की मिली थी पहचान-ख्वाजा गुड्डू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.