Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

42 वें संविधान संशोधन से ही पूरे विश्व मे भारत को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की मिली थी पहचान-ख्वाजा गुड्डू

ब्यूरो 03-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210103-WA0019

गाज़ीपुर। “3 जनवरी, रविवार” जिला कांग्रेस कमेटी के सिटी रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय पर आज “संविधान दिवस चर्चा” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अल्प संख्यक मोर्चे के जिला प्रभारी एवम प्रदेश सचिव ख्वाजा गुड्डू भाई एवम जिला अध्यक्ष सुनील राम ने एक पत्रकार वार्ता भी की।

जिसमें ख्वाजा गुड्डू भाई ने बताया कि भारतीय संविधान में 42 वाँ संशोधन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी द्वारा पेश किया गया था, जिसकी प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़े गए थे। जो कि पूरी दुनिया मे भारत की कौमी एकता और धर्मनिरपेक्षता की एक ऐतिहासिक मिसाल के रूप में आज भी याद की जाती है।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने आज ही 3 जनवरी 1976 को, संविधान के 42 वें संशोधन में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़ा था जिससे भारत की पूरे विश्व में एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की बेहतरीन छवि बनी थी, उसी के 44 वर्षों के शानदार इतिहास को चिह्नित करने के लिए आज का दिन 3 जनवरी ‘संविधान चर्चा दिवस’ के रूप में पूरे देश के साथ काँग्रेस जिला कार्यालय में भी मनाया गया।

ख्वाजा गुड्डू भाई ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के संविधान में 42 वाँ संशोधन भारत के पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा पेश किया गया था, जिसमें प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़े गए थे। इसने भारत के विवरण को संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य से संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य’ में बदल दिया था और ये सब कांग्रेस पार्टी की धर्मनिरपेक्ष सोच का ही नतीजा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संटू जैदी ने कहा कि अल्पसंख्यक का हित सिर्फ और सिर्फ कांग्रेसमें ही सुरक्षित है ,अन्य पार्टियों में तो अल्पसंख्यक समुदाय छला जाता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश सचिव एवम अल्पसंख्यक जिला प्रभारी ख्वाजा गुड्डू भाई, अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष मो० सैफ सिद्दीकी, अल्पसंख्यक मोर्चे के शहर अध्यक्ष आदिल अख्तर, जिलाध्यक्ष सुनील राम, जिला उपाध्यक्ष शंटू ज़ैदी, जिला सचिव महबूब निशा आदि कांग्रेस पदाधिकारी व नेता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बूथ स्तर पर भी कांग्रेस संगठन जल्द होगा मजबूत-डॉ०राहुल राजभर
Next: सरकार तीनों किसान बिल वापस ले-किसान नेता भानु प्रताप सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.