Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मनोनीत सभासद बैठा धरने पर

संवाददाता 14-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210114-WA0083

जमानियां। पशु चिकित्सालय में बनाये गये अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर एक बछडा कि गुरूवार कि सुबह मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही नगर के मनोनीत सभासद मौके पर पहुंचे तो नगर पालिका के एक कर्मचारी ने उनके साथ अभद्रता की। जिससे क्षुब्ध हो कर तहसील के सामने स्थित रामलीला मैदान पर धरना पर बैठ गये।

मनोनीत सभासद जय प्रकाश गुप्ता ने लिखित तहरीर कोतवाली में देते हुए आरोप लगाया कि नगर के पशु चिकित्सालय में बनाया गया अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल के अंदर गोवंशो के साथ क्रूरता किया जा रहा है। जिसका कारण है कि आये दिन गोवंशो कि मौत हो रही है और नगर पालिका के कर्मचारी गोवंशों कि मौत को छुपाने में लगे हुए है। आरोप है कि आज सुबह जब जानकारी हुई कि एक गोवंश कि मौत हुई तो मैं मौके पर कुछ लोगों के साथ् पहुंच गया और घटना की सूचना एसडीएम जमानियां को दी। जिस पर एसडीएम ने बीडियों जमानियां को जांच कर मृत गोवंश को डिस्पोजल कराने का निर्देश दिया। डॉ संतोष कुमार ने गोवंश का पीएम किया और उसे ट्रेक्टर में लदवा कर डिस्पोजल के लिए भेजवा दिया। आरोप है कि इसी बीच आश्रय स्थल के प्रभारी मौके पर पहुंच गये और बीडीओं के सामने आश्रय स्थल पर न आने कि धमकी और गाली गलौच करने लगे। जिससे नाराज हो कर तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मंच पर धरने पर बैठ गये है और घटना की सूचना कोतवाली प्रभारी को दी गयी है। वही गो वंश आश्रय केन्द्र के प्रभारी का कहना है कि मनोनीत सभासद एवं उनके साथ आये लोगों द्वारा कर्मचारी के साथ अभद्रता की गयी है। जिसको लेकर नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी धरना प्रर्दशन करेंगे। हांलाकि शाम तक धरना शुरू नहीं किया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार कि कोई जानकारी नहीं है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Next: मकर संक्रांति पर किया भन्डारे का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.