Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

संवाददाता 14-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210114-WA0086

जमानियां। नगर स्थित पक्का घाट स्थित गंगा नदी के तट पर गुरुवार की सुबह गलन भरे ठंड हजारों श्रद्धालुओं ने स्नानकर दान किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

नगर सहित ग्रामीण अंचलों में गंगा घाट पर मकर संक्रांति के अवसर पर श्रधालूओं ने गंगा में डूबकी लगायी। मौजूद लोगों ने बताया कि सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है मकर संक्रांति का पर्व। ज्योतिश आचार्य संतोष पाण्डेय ने बताया कि विक्रम संवत पंचांग के मुताबिक जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। यही कारण है कि कभी ये त्योहार 14 जनवरी तो कभी 15 जनवरी को मनाया जाता है। सुबह-सुबह उठकर नहाना, अपने ईष्ट देव को प्रणाम करना, पतंगबाजी और खिचड़ी- हर प्रांत में इस त्योहार को मनाने का तरीका अलग होता है। यह त्योहार सर्दियों की समाप्ति और नई फसल के मौसम की शुरुआत का भी प्रतीक है। इस दौरान नपा के द्वारा घाट पर अलाव की व्यवस्था भी की गई थी और सुरक्षा व्यवस्था मे कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अलावा मंसाराम गुप्ता आदि पुलिस कर्मी गंगा घाट पर भ्रमण करते रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शासन ने नियुक्त किया प्रशासक
Next: मनोनीत सभासद बैठा धरने पर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.