Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धार्मिक रीति रिवाज के साथ 154 जोड़ो का हुआ सामुहिक विवाह

ब्यूरो 22-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210122-WA0020

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत लंका मैदान में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक मोहम्मदाबाद अलका राय, विधायक जमानियां सुनीता सिंह एंव नगर पालिका अध्यक्ष तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता के द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारभ्भ किया गया। इसके बाद सभी ने वर, बधुओ को आशीर्वाद देेते हुए कहा कि आप सबका भविष्य सुखमय हो यही शुभकामना है।

उन्होने कहा कि जितने जोडे़ आज विवाह के बन्धन में बंध रहे हैं वे एक दूसरे का सम्मान करें, और अपने घर के बड़े बुजुर्गाे का सम्मान कर उनका भी आशीर्वाद लें। लंका मैदान गाजीपुर में कुल 155 जोडो में से 154 जोड़ो का सामुहिक विवाह कराया गया जिसमें से 01 मुस्लिम जोडा का विवाह अपरिहार्य कारणो से नही हो सका एवं 154 हिन्दू जोड़े विवाह में शामिल हुए। सभी जोड़ों की कन्याओं ने अपने अपने वर को वर मालायें पहनाई एवं हिन्दू कन्याओं का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार रस्मे अदा कर विवाह सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत लंका मैदान में जनपद के सभी विकास खण्डों ,नगर पालिका क्षेत्रों से आये 154 जोडों की शादियां करायी गयी जिसमें विकास खण्ड भांवरकोल क्षेत्र से 05, विकास खण्ड सैदपुर से 02, विकास खण्ड सादात से 02, विकास खण्ड भदौरा से 02, विकास खण्ड मरदह से 10, विकास खण्ड जखनियां से 02, विकास खण्ड देवकली से 14, विकास खण्ड मुहम्मदाबाद से 05 ,विकास खण्ड जमानियां 05, विकास खण्ड कासिमाबाद से 20, विकास खण्ड रेवतीपुर से 02, विकास खण्ड बिरनो से 71, विकास खण्ड सदर से 08, नगर पालिका गाजीपुर से 01 , मनिहारी से 04 तथा करण्डा से 01 जोडे की शादी सम्पन्न करायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने सामूहिक विवाह में आये सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमन्द, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओ को शासन द्वारा 51 हजार रू. की धनराशि स्वीकृत हैं जिसमें कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रू खाते के माध्यम से मौके पर ई-पेमेन्ट के माध्यम से भेजा गया। इसके साथ 10 हजार रू. का सामान दिया जाता है, 06 हजार रू0 साज सज्जा, खानपान आदि पर खर्च होता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (शहर) गोपी नाथ सोनी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 राजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक (पी डी) विजय प्रकाश वर्मा, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राम बिलास यादव, जिला विकास अधिकारी ,उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, सहायक जिला पंचायत अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी/अध्यक्ष विवाह कार्यक्रम समिति सुजीत कुमार मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र के ए सी टी द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगीयों के लिए सूचना
Next: गणतन्त्र दिवस भव्य मनाने हेतु दिशा निर्देश जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.