Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गणतन्त्र दिवस भव्य मनाने हेतु दिशा निर्देश जारी

ब्यूरो 22-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम0पी0सिंह ने 26 जनवरी,2021 को मनाये जाने वाले कार्यक्रम को भव्य मनाने हेतु निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये है जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी तथा मैराथन दौड़ दो भागो मे आयोजित की जायेगी।

टाउनहाल से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुॅचकर समाप्त होगी तथा पी0जी0 कालेज चौराहा से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी तथा नेहरू स्टेडियम से आदर्श गांव होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम तक मैराथन दौड़ होगी। इस अवसर पर समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 8.30 बजे झण्डा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा तथा संविधान में उल्लिखत संकल्प लिया जायेगा इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभातफेरी से वापस आये बच्चों, सम्मानित अतिथियों एवं नागरिको को मिष्ठान वितरण किया जायेगा। झण्डारोहण के पश्चात 8.40 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा एवं तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जायेगा। 9.00 बजे नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी बजे महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे तथा ऐसे स्थलो पर विशेष सफाई व्यवस्था करेंगे इसके अतिरिक्त समस्त टाउन एरिया के सटे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई, अभियान चलाया जायेगा तथा सभी मलिन बस्ती की सफाई, अभियान चलाकर समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत द्वारा किया जायेगा तथा मलिन बस्ती बंधवा एवं ग्रामीण रजदेपुर में स्वास्थ कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिला चिकित्सालय से कलेस्ट्रेट होते हुए महिला चिकित्सालय तक जागरूकता रैली का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा किया जायेगा। 12ः30 बजे जिला अस्पताल /महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण का कार्य किया जायेगा। 02ः00 बजे जिला कारागार में कैदियों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा।
उन्होने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25/26 जनवरी, 2021 की रात्रि में अपने अपने कार्यालय भवन को तथा समस्त उपजलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे। मुख्य चौराहों पर देश-भक्ति के गीत बजवाने की कार्यवाही/व्यवस्था अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धार्मिक रीति रिवाज के साथ 154 जोड़ो का हुआ सामुहिक विवाह
Next: इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेन्टिटी कार्ड का हुआ शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.