Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर समाप्त किया धरना

संवाददाता 22-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210122-WA0047

जमानियां। नगर पालिका क्षेत्र के पशु चिकित्सालय में बनाये गये अस्थायी गौवंश आश्रय केंद्र में पशु के साथ क्रूरता एवं गौवंश केंद्र प्रभारी सहित नपा अध्यक्ष,अधिशासी अधिकारी के ऊपर कारवाई की मांग को लेकर क्रमिक धरना पर बैठे मनोनीत सभासद जय प्रकाश गुप्ता का धरना नौवां दिन शुक्रवार को एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह के आश्वशन पर समाप्त हुआ।

मनोनीत सभासद ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंप कर अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल प्रभारी के स्थांतरण की मांग की।
मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता का आरोप है कि कस्बा बाजार स्थित पशु अस्पताल में नपा द्वारा बनाये गये अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल में गो वंशो के साथ क्रूरता‚ लापरवाही सहित उनके मौत की सूचना व वीडियो उपलब्ध कराने के बाद भी प्रशासन कोई कारवाई नहीं कर रहा है। आरोप लगाया कि इस कार्य में नगर पालिका अध्यक्ष ,अधिशासी अधिकारी एवं आश्रय केंद्र प्रभारी संलिप्त है। उन्होंने मांग पत्र पर उपजिलाधिकारी द्वारा छह सदस्यीय टीम भी गठित किया गया था लेकिन जांच में क्या हुआ इसका कुछ पता नहीं चला। जो तहसील प्रशासन के लापरवाही को साफ उजागर कर रहा है। लगातर नौवे दिन क्रमिक धरना पर बैठने के बाद उपजिलाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और मांग पत्र पर जांच कर कारवाई करने का आश्वशन दिया। जिसके बाद मनोनीत सभासद ने धरना को समाप्त किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलदारनगर गोपाल वर्मा‚ महामंत्री दिनेश अकेला, उदय शंकर वर्मा, संतोष कुमार, मो कलीम, संजीत यादव, मुन्नू खाँ, राजेश गुप्ता, विशाल वर्मा, राजू यादव‚ राम चंदर‚ रविकांत‚ ललिता, गायत्री देवी आदि रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑटो के धक्के से एक महिला की मौत, दूसरी घायल
Next: स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकत्रियों का किया गया टीकाकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.