Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकत्रियों का किया गया टीकाकरण

संवाददाता 22-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210122-WA0046

ज़मानियां। नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से टीकाकरण कोविड वैक्सीन लगाने के लिये समय निर्धारित रही। परन्तु क्षेत्रीय विधायक के इंतेजार में समय 12 बजे तक किसी को भी टीकाकरण कोविड वैक्सीन नही लगा। लापरवाही देखने को यह भी मिला कि कोल्ड चेन कक्ष में रखे गए कोविड वैक्सीन की देखरेख के लिये पुलिस सुरक्षा भी रातभर कोल्ड चेन कक्ष से गायब रहे।

सनद रहे कि जिला के 8 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड वैक्सीन टीकाकरण लगाये जाने के लिये 22 जनवरी दिन शुक्रवार को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 9 बजे से टीकाकरण लगाया जाना था। परन्तु क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह 12,30 पर पहुंचकर टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद पहला टीकाकरण केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा. रुद्रकांत सिंह को लगायी गयी। उसके बाद आशा कार्यकर्ती महिला स्वास्थ्य कर्मियों को बारी बारी से कोविड वैक्सीन टीकाकरण लगवाई। बता दें कि 100 लोगों को टीकाकरण लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकत्रियों को लगायी गयी। इस दौरान टीकाकरण के बाद कुछ महिलाएं गर्मी व घबराहट महसूस करने लगी। तो डॉक्टर रुद्रकांत सिंह फौरन विस्कुट पानी पीला कर सभी को दुरुस्त कराया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार राकेश कन्नौजिया मौके पर पहुंचकर जायजा ली। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सक डा0 रुद्रकांत सिंह को लगायी जायेगी। उसके बाद बारी बारी से सभी स्वास्थ्य कर्मियों को लगाए जाएँगे। इस संबंध में डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि 200 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाना है। जिसमें से आज करीब 100 लोगों को लगाया गया। शेष बचे हुए लोगों को 28 जनवरी को लगाया जाएगा। इस अवसर पर आसिफ जमाल, डा. राजेश पाठक, डॉ आनन्द, डॉ अभिषेक यादव‚ डॉ अमित चौरसिया, मनोज श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, जीएन शुक्ला, सुनील भास्कर, आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर समाप्त किया धरना
Next: पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगीयों के लिए सूचना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.