Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिकायत क्षम्य नही होगी-मुख्य विकास अधिकारी

ब्यूरो 02-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210202-WA0041

ग़ाज़ीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 64 आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर 02 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 544 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 33 आवेदन पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 11 का मौके पर निस्तरण किया।
सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी अध्यक्षता में 120 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 80 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके 01 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 102 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 01 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 103 आवेदन प्राप्त जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रोबेशन, बेसिक शिक्षा, डूडा, पुलिस प्रकरण, सप्लाई, अवैध कब्जा, खडन्जा, जमीनी विवाद, चकबन्दी, विद्युत, कृषि, समाज कल्याण, आदि से सम्बन्धित शिकायत पत्रो मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया जाय। किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिकायत क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी को दृष्टीगत में रखते हुए मास्क व दो मीटर की दूरी अवश्य बनाये रखे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पेंशनभोगीयों के लिए आवश्यक सूचना
Next: एक हैंड ग्रेनेड एवं दो असलहों के साथ पुलिस का फरार जवान सहित एक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.