Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिकारी अपने कार्यशैली में लाये सुधार अन्यथा होगा आन्दोलन-अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह

संवाददाता 03-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। स्थानीय तहसील स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को एसोसिएशन की बैठक आहूत की गई। जिसमें तहसील के अधिकारियों के कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि तहसील में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पद की गरिमा को पूरी तरह से भूल चुके हैं।

बैठक में सर्वसम्मति से उपजिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय के अधिवक्ताओं ने 10 फरवरी तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि अधिकारी अपने कार्यशैली में सुधार लाये नहीं तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर अनिल  सिह‚ उदय नरायण सिंह‚ कमलकांत राय‚ मेराज हसन‚ काजी शकील‚ घनश्याम कुशवाहा‚ काशीनाथ राय‚ ज्ञानसागर‚ लखेश्वर सिंह‚ पंकज तिवारी, अरविंद कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन रामजी राम ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनपद में करोड़ो की लागत की परियोजनाओ का किया शिलान्यास व लोकार्पण
Next: वृहद रोजगार मेला में 1329 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.