Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री ने जनपद में करोड़ो की लागत की परियोजनाओ का किया शिलान्यास व लोकार्पण

ब्यूरो 03-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210203-WA0005

गाजीपुर। बुधवार को सिंचाई व जल संसाधन विभाग की 146 कटान निरोधक बाढ़ परियोजनाओं का लोकार्पण व स्वीकृत 170 परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली किया। जिसमें जनपद गाजीपुर की 37.40 करोड़ धनराशि की लागत वाली तीन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 26.04 करोड़ लागत की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में ज़िला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 राजेश कुमार सिंह, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी ग्रामवासी उपस्थित थे। इस वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ परियोजनाओं के 146 लोकार्पण एवं 170 शिलान्यास वाले जिलों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बाढ़ जैसी विभीषिका से निपटने के लिए नए प्रयोग किए और इनके सुखद परिणाम भी सामने आए। नदियों की ड्रेसिंग कर चौनलाइज़ करने की प्रक्रिया अमल में लाई गई। गत 04 वर्षाे के दौरान बाढ़ की विभीषिका से जन धन हानि रोकने में ना केवल बड़ी सफलता पाई बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही का भी परिचय दिया। सरकार के नेतृत्व में अधिकारियों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ जमीन पर परियोजनाओं को उतारने का काम किया। जनता की पीड़ा को देखते हुए सरकार ने समय से बचाव कार्य प्रारंभ करके उन्हें पूर्ण करते हुए व्यापक तौर पर होने वाली जन धन हानि को रोका है।
बाढ़ की विभीषिका से निपटने में जनप्रतिनिधियों ने रुचि दिखाई। आज शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबध्यता के साथ पूर्ण कराए। जनप्रतिनिधि समय-समय पर विजिट करें। स्थानीय स्तर पर हल की जाने वाली बाढ़ की समस्याएं के निदान हेतु जिला प्रशासन कन्वर्जंस के माध्यम से परियोजना बनाकर जिले स्तर पर ही उसका समाधान सुनिश्चित करें। बाढ़ की विभीषिका से निपटने हेतु टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग किया गया है। परियोजनाएं समय से न केवल समय से बनाई बल्कि लागू होने से पूर्ण होने तक सतत निगरानी बरती। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के प्रति भय का माहौल समाप्त करें। प्राकृतिक आपदा से बचाकर लोगों को आर्थिक समृद्धि व खुशहाली के रास्ते प्रशस्त करें ताकि वह अपनी पूरी श्रम व शक्ति का उपयोग कर सकें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का आगमन 4 फरवरी को
Next: अधिकारी अपने कार्यशैली में लाये सुधार अन्यथा होगा आन्दोलन-अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.