Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नदी में छलांग लगाने पहुंची महिला को पुलिस ने बचाया

संवाददाता 03-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210203-WA0051

ज़मानियां। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर के पास स्थित पक्का गंगा सेतु पर बुधवार की दोपहर 2 बजे के करीब 28 वर्षीय महिला ने सेतु से गंगा नदी में छलांग लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सक्रियता ने युवती को बाल-बाल बचा लिया। पुछताछ के बाद महिला को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

क्षेत्र के ग्राम हमीदपुर निवासी महिला को परिजनों का डांट फटकार इस कदर बुरा लगा की वह सीधे गंगा सेतु से छलांग लगाकर कर आत्महत्या करने पहुंच गयी। सेतु के पास ही पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अश्वनी कुमार की नजर छलांग लगाने के लिए तैयार महिला पर पड़ी तो वह बचाने के लिए आवाज लगाते हुए दौड़ पड़ा तथा उस महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया। पुलिस महिला को कोतवाली ले आयी तथा परिजनों को सूचित कर उन्हे भी कोतवाली बुलवायी। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार  सिंह ने बताया कि महिला की शादी मुगलसराय के पास हुई और वर्तमान समय में वह अपने माइके मे रह रही है। महिला अपने पति के यहां जाने कि बात कह रही है। जिसको लेकर परिजनो से कुछ कहा सूनी हुई और महिला सेतु से छलांग लगा कर आत्महत्या करने जा पहुंची। जिसे समझा बुझा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है और हिदायत दी गयी है कि इसकी पुर्नरावृत्ति न हो। ऐसा होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेवराई की टीम ने फाईनल मैच जीत कर कप पर किया कब्जा
Next: तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं का होगा टीकाकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.