Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

ब्यूरो 04-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210204-WA0016

गाजीपुर। पूरे प्रदेश में चौरी चौरा कांड का शताब्दी वर्ष गुरुवार को मनाया जा रहा है। जिसके तहत शहीदों को याद करने का कार्यक्रम किया गया। इसी कड़ी में जनपद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील के शहीद पार्क में आयोजित चौरी चौरा महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न रोगों के 167 मरीजों को डॉक्टरों के द्वारा देखा गया और उन्हें निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि चौरी चौरा कांड के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मोहम्दाबाद के शहीद पार्क में महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सहभागिता निभाते हुए स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में एचआईवी, कुष्ठ रोग के साथ अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के स्टाल भी लगाए गए थे। जिनके माध्यम से विभाग में चलने वाली योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि आज के स्वास्थ्य शिविर में 167 मरीजों को देखा गया। इसके अलावा 78 लोगों का निशुल्क जांच एवं 48 मरीजों का काउंसलिंग कर आवश्यक दवा उपलब्ध कराया गया।

बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में परिवार कल्याण से जुड़ी हुई योजनाओं के साथ परिवार नियोजन के संसाधन लोगों को उपलब्ध कराया गया। और आने वाले दिनों में महिला नसबंदी एवं पुरुष नसबंदी के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ इकबाल अंसारी, डॉ पी पी सिंह, डॉ आरके वर्मा,मोहन कुमार,चंदन, एलटी इकराम, फार्मासिस्ट राम भजन ,काउंसलर नीरा राय, सीएचओ आराधना,तेज बहादुर,आलोक, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गोमांश के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार
Next: दिव्यांगजनों के लिए चिंहाकन एवं वितरण शिविर का तिथि निश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.