Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गोमांश के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार

संवाददाता 04-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210204-WA0012~2

गहमर(गाजीपुर)। पुलिस कप्तान द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराध पर अंकुश लगाने के क्रम गहमर पुलिस ने प्रतिबंधित गोमांश के साथ गुरुवार की सुबह 11.30 बजे एक अभियुक्ता को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है।

बारा चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि बारा गांव के कुरैशी मोहल्ला में इजहार पुत्र समद कुरैशी एवं उसकी पत्नी आसमीन द्वारा बेचने की नीयत से घर मे गोमांश रखा गया। पुलिस ने बिना समय गवाए इजहार के घर दबिश दी। पुलिस को देख इजहार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर से 01 कुन्तल 25 किग्रा गोवंश मांस, आला कत्ल लोहे की जिसमे दो चापड़, एक बांका, दो कुल्हाड़ी व दो पल्ले वाला तराजू व बाट 1 किलो का दो व 500 ग्राम का दो व लकडी का ठीहा के साथ उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया ।
इस संबंध में कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि मु.अ. स.21/2021 धारा 3/5/8A गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 श्रीकृष्ण प्रताप सिंह,
हे0का0 महादेव गुप्ता, का0 विपुल कुमार पाठक , अंकित सिंह , राहुल कुमार , रोहित सिंह , विजय कुमार सिंह, इम्तियाज अली महिला आरक्षी पूजा सरोज शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मारपीट में युवक की मौत
Next: चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.