Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

ब्यूरो 15-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) मंगला प्रसाद सिंह ने सूचित किया कि 11.02.2021 द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए यह आवश्यक है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदान केन्द्र/स्थल पर शान्ति व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु समस्त मतदान केन्द्र/ स्थलों को असंवेदनशील,संवेदनशील, अति संवेदनशील तथा अति संवेदनशील प्लस श्रेणियों में विभक्त किया जाये।

उन्होने बताया कि कार्यालय/ मतदान केन्द्र/स्थल/संवेदनशीलता 30 दिसम्बर, 2020 द्वारा समस्त उपजिलाधिकारीयों की अध्यक्षता मे मतदान केन्द्र/स्थलों की चिन्हिकरण हेतु समिति गठित की गयी थी, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए आयोग के दिये गये निर्देशानुसार समस्त मतदान केन्द्र/ स्थलों को असंवेदनशील, संवेदनशील, अति संवेदनशील तथा अति संवेदनशील प्लस श्रेणियों में चिन्हिकरण हेतु समिति गठित की जाती है। गठित समिति के अध्यक्ष/ सदस्यों को निर्देशित किया जाता है कि राज्य आयोग के 11.02.2021 में निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले विकास खण्डों के अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायतो में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के सकुशल सम्पादनार्थ मतदान केन्द्र/ स्थलों को असंवेदनशील, संवेदनशील, अति संवेदनशील तथा अति संवेदनशील प्लस श्रेणियों में चिन्हिकरण की कार्यवाही 17.02.2021 तक पूर्ण कर निर्धारित संलग्न प्रारूप (प्रारूप 1 एवं प्रारूप 2 ) पर सूचना एक्सल शीट पर कम्प्यूटराईज कराकर उसकी साफ्ट कापी जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गाजीपुर के ईमेल आईडी पर एवं उसकी हार्ड कापी (गठित समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर सहित) प्रत्येक दशा में कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देश के विकाश में ऋषि, कृषि और ब्रह्मर्षि का है ऐतिहासिक योगदान, कमलेश नारायण राय
Next: 16 फरवरी को आयेगें मंत्री जी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.