Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

16 फरवरी को आयेगें मंत्री जी

ब्यूरो 15-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। प्रभारी अधिकारी (प्रो0टो0) कृते जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मंत्री, विधायी एवं न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0शासन ब्रजेश पाठक जनपद में 16 फरवरी, 2021 को वाराणसी से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11ः0 बजे ग्राम करैला, पोस्ट सहेड़ी (नवपुरवा, रामजानकी मंदिर के बगल में) जनपद गाजीपुर यूथ रूरल एन्टरप्रेन्योर फाऊन्डेशन द्वारा आयोजित सेन्टर फार एक्सेलंस हेतु भूमिपूजन एवं लघु फिल्म एक नई दिशा के विमोचन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

तत्पश्चात् 12ः30 बजे जनपद गाजीपुर से वाराणसी सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे तथा मंत्री, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही जनपद में 16 फरवरी, 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे ग्राम करौला, पोस्ट-सहेड़ी (नवपुरवा रामजानकी मंदिर के बगल) में भूमि पूजन तथा बेरोजगारी से स्वरोजगार पर आधारित लघुफिल्म एक नई दिशा के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। उसके उपरान्त 2ः30 बजे मंत्री जी कुंडेसर स्थित कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण करेगें एवं पातालगंगा सब्जी मण्डी (भावरकोल मण्डल) में किसानों के साथ संवाद करेंगे।

तत्पश्चात मंत्री 4ः30 बजे पूर्वाचल शीत गृह अलावलपुर कासिमाबाद पहुचने के उपरान्त 06ः00 बजे निरीक्षण भवन लो0नि0वि0 मऊ के लिए प्रस्थान करेगे व  मंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री भारत सरकार उ0प्र0 गिरिराज सिंह जनपद में 16 फरवरी, 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे ग्राम करौला, पोस्ट-सहेड़ी (नवपुरवा रामजानकी मंदिर के बगल) में भूमि पूजन तथा बेरोजगारी से स्वरोजगार पर आधारित लघुफिल्म एक नई दिशा के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। कार्यक्रम के उपरान्त वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए जिलाधिकारी ने दिये निर्देश
Next: स्वयं सेवक व सेविकाओं ने रंगोली बनाकर सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.