Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में 700 ग्राम पंचायतो में पाईप पेयजल परियोजना का हाेगा निर्माण

ब्यूरो 22-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210222-WA0009

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पेयजल एंव स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत जल जीवन मिशन-हर घर जल के अन्तर्गत चयनित इम्प्लीमेंटेंशन सपोर्ट एजेन्सी को जनपद में आवंटित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित जल जीवन मिशन-हर घर जल के अन्तर्गत जनपद के समस्त ग्रामीण बस्तियों को पाईप पेयजल योजनाओ के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं योजनाओ के क्रियान्वयन हेतु इम्प्लीमेंटेंशन सपोर्ट एजेन्सी (आई एस ए)को इन पैनल करते हुए 40 ग्राम पंचायत का एक कलस्टर के आधार पर प्रति कलस्टर न्यूनतम दर एवं देय जी एस टी पर जनपद आवंटन की कार्य वाही की गयी। उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि वर्ष 2024 तक देश भर के सभी गॉव में 18 करोड़ परिवारो को पीने योग्य पानी की आपूर्ती सुनिश्चित किया जायेगा। जिससे जनपद के समस्त ग्राम पंचायतो को आच्छादित किया जायेगा। राज्य पेय जल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग लखनऊ द्वारा 400 ग्रामो की सूची मेसर्स लारसन एण्ड टूब्रो, माउण्ट पूनमल्ली रोड मतपक्कम चेन्नई को उपलब्ध कराया गया है। उन्होने बताया कि जनपन के अनुसूचित जाति/अनु0जन जाति बाहुल्य ग्रामो , जे0ई0 /ए ई एस बिमारियों से ग्रसित ग्रामो, गुणता प्रभावित बस्तियां (आर्सेनिक/फ्लोराईड/अन्य गुणता प्रभावित) तथा सांसद आदर्श ग्रामो को वरियता प्रदान किया जाना है। उन्होने बताया कि इस जनपद में 700 ग्रामो पंचायतो में पाईप पेयजल परियोजना का निर्माण किया जाना है। इन 700 ग्राम पंचायत में पूर्व निमित्त पाईप पेयजल योजनाओं को नही लिया गया है जिसकी सूची उपरोक्त फर्मो को उपलब्ध कराने हेतु विकास खण्डवार 40 के संख्या का कलस्टर शामिल किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार , जिला कृषि अधिकारी , अधिशासी अभियन्ता जल निगम , अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एंव अन्य सम्बंन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 10 दिवसीय जन जागरूकता अभियान संपन्न
Next: कालाजार को दूर करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग गम्भीर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.