Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कालाजार को दूर करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग गम्भीर

ब्यूरो 22-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210222-WA0011

गाजीपुर। कालाजार से जनपद के पाँच ब्लॉक के सात गांव प्रभावित हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से सजग है। विभाग द्वारा इन गांवों में कालाजार से बचाव के लिए 15 फरवरी से 18 मार्च तक प्रभावित इलाकों में छिड़काव का कार्य शुरू कर दिया है। इसको लेकर पूर्व में मलेरिया विभाग और पाथ संस्था के द्वारा प्रभावित गांव में तैनात कर्मचारियों और क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है।

एसीएमओ और नोडल अधिकारी डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि मरदह ब्लॉक का बहुतरा, कासिमाबाद का सिपाह मनेरिया, बाराचवर ब्लॉक का मुबारकपुर जुगनू और सहरेजा, मोहम्मदाबाद ब्लाक का फैजुल्लापुर और रघुवर गंज, गोड़उर ब्लाक का गोड़उर गांव कालाजार प्रभावित है। इन गांवों में रोस्टर के हिसाब से 15 फरवरी से छिड़काव शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि छिड़काव का यह कार्य साल में दो बार सिंथेटिक पायरेथ्राइड (5%) से कराया जाता है। प्रथम चक्र फरवरी से मार्च एवं द्वितीय चक्र सितंबर में कराया जाता है।
डॉ सिन्हा ने बताया कि कालाजार को काला ज्वर भी कहा जाता है। यह एक गंभीर रोग है जोकि परजीवी से फैलता है। इसे एक धीमी गति से फैलने वाला स्थानीय रोग भी कहते है। इसका वायरस या परजीवी सीधे शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है। इसके साथ-साथ प्लीहा को भी क्षति पहुंचाता है | इसके लक्षण के बारे में उन्होने बताया कि बार-बार बुखार का आना या फिर शरीर में हल्का बुखार हमेशा बने रहना। इसके मुख्य लक्षणों में से एक है भूख और वजन में लगातार कमी होना। लीवर का आकर सामान्य से बड़ा हो जाना | त्वचा में दाद जलन रैशेष या फिर सूखापन का होना भी इसके मुख्य लक्षणों में गिना जाता है। कुछ रोगियों को कई बार इस बीमारी के साथ कोई अन्य बीमारी भी हो जाती है जिससे इसके लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने बताया कि साल 2019 में कालाजार के 8 मरीज मिले थे जिनका विभाग के द्वारा इलाज किया गया। सभी स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा साल 2020 में एक मरीज मोहम्मदाबाद ब्लॉक के रघुवर गंज फैजुल्लापुर में मिला था जिसका इलाज विभाग के द्वारा किया गया और मौजूदा समय में पूर्ण रूप से स्वस्थ है। इन लोगों के इलाज के बाद मिलने वाली सहायता राशि 500 रुपये विभाग के द्वारा उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गयी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में 700 ग्राम पंचायतो में पाईप पेयजल परियोजना का हाेगा निर्माण
Next: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.