Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत से मचा हाहाकार

संवाददाता 28-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210228-WA0014

गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की शाम और रविवार की सुबह दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओ में दो लोगो की मौत हो गई।

शनिवार की शाम गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी आशिया खातून (70) पत्नी मैनुद्दीन खान अपने मायके मनिया गई हुई थी और वहा से बारा जाने के लिए वह भदौरा रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रही थी कि रास्ते में किसी बाइक से उन्होंने लिफ्ट लिया । मनिया भदौरा मार्ग पर बाइक से नीचे गिर कर घायल हो गई। ग्रामीणों द्वारा उन्हें सीएचसी भदौरा ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही रविवार की सुबह दिलदार नगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी अजय कुमार अपने माता-पिता को लेकर गहमर अपने बुआ के घर जा रहा था। गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास उसके बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया तो उसने माँ राजकुमारी देवी और पिता हीरामन को बाइक से उतार कर पैदल चल रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार से जा रही ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गई। अपनी आंखों के सामने पुत्र की दर्दनाक मौत देख माँ बाप सन्न हो गए। घटनास्थल पर पहुचे स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ट्रक को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन ट्रक पुलिस के हाथ नही लगा। इस संबंध में गहमर कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि एक युवक अपने माँ बाप को बाइक से लेकर गहमर बुआ के घर जा रहा था कि बकैनिया यूनियन बैंक के पास एक तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक को पकड़ने के लिए ट्रैश किया जा रहा है। शव को पोस्ट मार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मन्नू सिंह ने फीता काटकर एवं संत रविदास की मूर्ति पर मत्था टेक कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
Next: दो शराब तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.