Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मन्नू सिंह ने फीता काटकर एवं संत रविदास की मूर्ति पर मत्था टेक कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

संवाददाता 28-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव के फ़क़ीरपुर में संत रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसका पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काट एवं संत रविदास की मूर्ति पर मत्था टेक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जानकारी के अनुसार गांव के पश्चिमी हरिजन बस्ती में नवयुवक एकता दल गहमर के द्वारा हर वर्ष की भांति 29 वें वर्ष भी संत रविदास की जयंती शनिवार को हर्षोल्लास से मनाई गयी। उक्त अवसर पर संत रविदास के पूजन अर्चन के उपरांत एकांकी नाटक “कर्तव्य माँ बाप का” का सजीव मंचन समिति के युवाओं द्वारा किया गया।इसके साथ ही इस मंच से प्रहसन,एकल गीत,भाव नृत्य,होली गीत आदि मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिसका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। सर्व प्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काट एवं रविदास जी का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का आगाज किया। उक्त अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि के अलावा दुर्गा चौरसिया, हेराम सिंह, अनिल यादव, रामबचन अकेला, प्रदीप, अजीत अकेला, नितेश, उपेन्द्र, कृष्णा आर्या, विवेकानंद, लक्ष्मीकांत, अरुण राम आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कल
Next: सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत से मचा हाहाकार

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.