Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध रूप से अतिक्रमण करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संवाददाता 05-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210305-WA0014

गहमर(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के सरैला गांव में मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने एवं लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

गौरतलब हो कि सरैला गांव में आराजी नंबर 315 ग नाले के किनारे बंजर की जमीन है। जिसकी नापी 20 जून 2020 को तत्कालीन एसडीएम की मौजूदगी में हुई थी। कब्रिस्तान के बगल में स्थित यह जमीन पर शिव मंदिर के लिए चिन्हित किया गया था। जिसके पूजा पाठ एवं देख रेख के लिए गांव के ही विनोद राजभर को सौंपी गई थी। आरोप है कि विनोद राजभर मन्दिर निर्माण के लिए गिराए गए इट का निजी प्रयोग में ला रहे हैं। इसकी शिकायत जब उपजिलाधिकारी को की गई तो वहाँ से भी निराशा हाँथ लगी। इसके साथ ही ग्रामीणो ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए कहाकि सम्बन्धित लेखपाल द्वारा मोटी रकम लेकर इस जमीन पर दो लोगो को कब्जा दिला गया है। आक्रोशित ग्रामीणो ने शुक्रवार को भाकपा माले के बैनर तले धरने पर बैठ गए। और संबंधित लेखपाल और दोषीयो के खिलाफ कार्यवाई के लिए जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। घूरा राम ने बताया कि अभी पिछले दिनों घास फूस की मड़हे में अराजक तत्वो ने आग लगा दी थी। वावजूद इसके प्रशासन कोई कार्यवाई नही कर रहा है। लोगो ने चेताया कि मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुये दोषी लेखपाल पर कार्यवाई नही हुई तो हम सभी तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
इस मौके पर उमा राम, विजय कुमार वनवासी, टेंगरी, मुन्ना राम, सत्यप्रकाश गौतम, कमला राय, सतेंद्र, सरजन राम, केवला देवी, अतवारी देवी, नेतियां आदि लोग मौजूद रहे। इस बाबत उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। धरना की शिकायत मिली है जिस पर तहसीलदार आलोक कुमार को लेखपाल, कानूनगो द्वय के साथ मौका पर भेजा गया है। जांचोपरांत न्यायोचित कार्यवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: घर-घर खुशहाली लाने के लिए बनाये जायेगे मॉडल गाँव
Next: भाजपा सरकार आमजनता का दोहन कर रही है-पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.