Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा सरकार आमजनता का दोहन कर रही है-पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह

संवाददाता 05-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210305-WA0015

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के नगसर हाल्ट स्टेशन पर शुक्रवार की शाम एक निजी कार्यक्रम में जहूराबाद विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में तमाम समस्याओं से आमजनता आक्रोशित है जो अगले विधानसभा चुनाव में साफ हो जाएगा।

किसान से लेकर युवा वर्ग शिक्षा से लेकर मजदूर सभी लोग सरकार के रवैये से त्रस्त है कांग्रेस के समय मे पेट्रोलियम पदार्थ का मूल्य 60 से 70 रुपए था तो इस सरकार के लोग सड़क से सदन तक सबको कहते नही थकते थे कि क्या हो रहा है।आज कोई बताने को तैयार नही की ये क्या कर रहे है जबकि अंतरास्ट्रीय स्तर पर मूल्य बहुत कम है और अधिकतर राज्यो में इन्ही लोगो की सरकार है।कुछ व्यवसायी वर्ग को लाभ पहुंचाने और निजीकरण में यह सरकार आमजनता का दोहन कर रही है। प्रदेश सरकार के विरुद्ध उन्होंने कहा कि आज यह सरकार मनमानी करने पर तुली है और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है इस सरकार में कानून नाम की कोई चीज रही नही गई है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, जिला महासचिव हरिओम यादव, गुड्डू कुमार, विनोद प्रजापति, गोविंद कुमार, झुन्ना राय सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध रूप से अतिक्रमण करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Next: एक किलो पचास ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.