Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

संवाददाता 06-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20210306_174040

जमानियां। आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि पर्व को लेकर स्थानीय कोतवाली पर एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह‚ सीओ हितेन्द्र कृष्ण एवं थाना प्रभारी रविन्द्र भूषण मौर्य के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक शनिवार को आहूत की गई। जिसमें पर्व से संबंधित दिशा निर्देश दिये गये।

उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के आधार पर पर्व मनाये और अनावश्यक भीड़ न लगाये। कहा कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाये किसी भी प्रकार का दिक्कत हाेने पर तत्काल सूचना दें। सीओ हितेन्द्र कृष्ण ने कहा कि पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चहिए। कहा कि चुनाव को लेकर गांवों में हुड़दंग न करने की मौजूद लोगों से अपील की। कहा कि महेवा गांव में शिवरात्रि के अनुसार पर अधिक श्रधालू आते है। जिसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने रूट निर्धारित सहित पुलिस की डियुटी लगाने आदि की बात कही और गर्भगृह में महिला आरक्षीओ कि तैनाती की जाएगी। शिवरात्रि के दिन क्षेत्र के शिव मंदिरों पर पुलिस की पेट्रोलिग रहेगी।लेकिन महेवा गांव स्थित महेश्वर नाथ के मंदिर पर अत्यधिक भीड़ के चलते वहां पर स्पेशल पुलिस बल तैनात रहेगा। इस अवसर पर कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य‚ चौकी प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय‚ उपनिरीक्षक मंजर अब्बास‚ संतोर्ष मौर्य‚ पंकज निगम आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भगवान को प्राप्त करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं-व्यास पं0 भृगुभूषण जी
Next: शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.