Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भगवान को प्राप्त करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं-व्यास पं0 भृगुभूषण जी

संवाददाता 06-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210304-WA0008~2

नगसर(गाजीपुर)। क्षेत्र के विशुनपुरा में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन कथा व्यास पं0 भृगुभूषण जी ने भगवत्प्राप्ति के लिए जीव को सर्वसुलभ उपाय बताते हुए कहा कि भगवान को प्राप्त करने के लिए किसी उम्र की कोई सीमा नहीं है यदि भगवान को पाने के लिए उम्र की सीमा रहतीं तो पांच वर्ष के अल्पायु में ध्रुव जी को भगवान नहीं मिलते, प्रहलाद जी पर भगवत्कृपा नही होती, गजेन्द्र को भगवान नहीं मिलते इस लिए हमें भगवान को पाने कि सतत लालसा होनी चाहिए, आज़ हम भगवान के मंदिर में जाकर के सिर्फ भौतिक सुखों के लिये रोते हैं किसके लिए, घर के लिए , परिवार के लिए, धन के लिए, पद के लिए, प्रतिष्ठा के लिए, हम सब कुछ इह लौकिक वस्तु के लिए रोते हैं परन्तु भगवान मिल जाए उनके लिए कभी नहीं रोए जो सच्चे अर्थों में भगवान के लिए रोते हैं भगवान उन्हें अवश्य दर्शन देते हैं और मीरा, सूरदास जी की तरह उनका जीवन सफल हो जाता है।

इस श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ कार्यक्रम में मुख्यरूप से अजय दुबे, वीरेन्द्र तिवारी, रामचन्द्र, रामनरायन तिवारी सहित क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग कथा रसपान कर रहे है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पशु आरोग्य मेला का आयोजन कर, निशुल्क दवा का किया वितरण
Next: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.