Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भव्य ऐतिहासिक शिव बारात एवं झांकी निकाली गई

संवाददाता 10-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210310-WA0004

गहमर(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के देवकली शिव मंदिर समिति के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को भव्य ऐतिहासिक शिव बारात एवं भव्य झांकी निकाली गई। सतराम गंज बाजार में पहुंचने पर निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि जी सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि रंजन के द्वारा माल्यार्पण कर शिव बारात का स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत देवकली ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा के द्वारा ब्रह्मा विष्णु महेश का रूप धरे कलाकारों का आरती उतारकर एवं माल्यार्पण करके हुआ। झांकी में देवल के अघोर पीठ बाबा कीनाराम मठ के घोड़े और ऊंट सम्मिलित रहे। भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा डीजे के धुन पर थिरकते हुए यह झांकी देवकली अशोक सम्राट द्वार से होते हुए भदौरा बस स्टैंड पहुंची जहां से यूनियन बैंक चौराहा, तहसील गेट, रेलवे क्रॉसिंग, सब्जी मंडी, होते हुए ग्रामीण बैंक के पास स्थित शिव मंदिर पहुंची। जहां पहले से मौजूद सेवराई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि जी सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि रंजन के द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा भगवान शिव का परछावन करते हुए वैवाहिक गीत भी गाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी इन्द्रकांत मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोचार एवं विधि-विधान पूर्वक भगवान शंकर का मां पार्वती के साथ जयमाल कराकर विवाह संपन्न कराया गया। मंदिर के संरक्षक नरेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी संयुक्ता सिंह ने आरती उतारी। इस दौरान गगनभेदी जयघोष के साथ पूरा वातावरण शिवमय हो गया। कलाकार बने धर्मवीर कुशवाहा, पप्पू, विक्की, कमलेश, चन्दन को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अशोक कुशवाहा, अरुण गुप्ता, अशोक कुशवाहा, मुक्तेश्वर राय, राजेश, त्र्यम्बकं द्विवेदी, सत्यप्रकाश सिंह, अरुण गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, कमलेश, कमला देवी, जयकरन कुशवाहा, सतीश गुप्ता, रामनिवास कुशवाहा, सुरेमनी देवी, उर्मिला देवी, सरस्वती देवी, कमला देवी, धर्मवता देवी, तोता देवी आदि सैकड़ो महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक अभियुक्त 7 गोवंश राशि के साथ गिरफ्तार
Next: ‘नो स्मोकिंग डे’ पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.