Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

‘नो स्मोकिंग डे’ पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो 10-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210310-WA0005

गाजीपुर। ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ धूम्रपान छोड़ने को प्रेरित करने के लिए हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सिगरेट और दूसरे जरिए से तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य पर बुरे प्रभावों के बारे में जागरुकता फैलाना है। इसी को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएमओ डॉ जी सी मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया | गोष्ठी में विभाग से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल होकर धूम्रपान से होने वाले नुकसान और बचाव के उपाय बताए। डॉ केके सिंह ने बताया कि धूम्रपान निषेध दिवस की थीम इस बार शासन के द्वारा ‘मुस्कान’ रखी गयी है ताकि लोग इससे छुटकारा पाकर मुस्कुराते नजर आयें।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि आज के दिन हम सबको यह प्रण लेना चाहिए कि हम धूम्रपान करने वाले कम से कम तीन लोगों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बताएगे ताकि लोग इससे बचें और वह लोग भी आगे तीन लोग को बताएं । इससे लोग धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक कर एक लंबी चेन बनाते हुये लोगों को बचाया जा सकता है। एसीएमओ डॉ मनोज सिंह ने बताया कि स्मोकिंग करने वाले से ज्यादा उसके आस-पास के लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में धूम्रपान करने वालों से दूरी बनाए रखना चाहिए।
धूम्रपान या गुटखा से होने वाले स्वास्थ्य के खतरों की जानकारी सभी को होती है, फिर भी 12-17 साल की उम्र के हजारों युवा रोजाना स्मोकिंग शुरू करते हैं। कुछ लोग उसे जिज्ञासा के तौर पर शुरू करते हैं, जबकि अन्य अपने आपको बड़ा दिखाने के लिए करते हैं। स्मोकिंग का प्रभाव खांसी और गले में जलन समेत सांस की बदबू और कपड़ों में दुर्गंध के साथ शुरू होता है। उससे स्किन के रूखा होने और दांत के रंग बिगड़ने का डर रहता है। वक्त गुजरने के साथ दिल की बीमारी, ब्रोंकाइटिस, न्यूमोनिया, स्ट्रोक, कैंसर और खास कर मुंह का कैंसर समेत स्वास्थ्य समस्याओं की ज्यादा गंभीर स्थिति विकसित हो सकती हैं।

नोडल डॉ के के सिंह ने बताया की स्मोकिंग करने/छोड़ने वाले लोग इन उपायों से अपनी सेहत को बचा सकते हैं-
पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में बहुत प्रभावकारी है. भोजन करने से 15 मिनट पहले एक गिलास पानी पियें इससे मैटाबॉलिक रेट नियंत्रित रहता है.
रोज एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीने से फायदा होता है.
घिसी मूली खाने से उन लोगों को लाभ मिल सकता है, जो चेन स्मोकर्स या फिर बुरी लत से पीड़ित हैं। इसे शहद के साथ भी खा सकते हैं.
ओट्स शरीर से घातक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर स्‍मोकिंग की चाहत को कम करने में मदद करता है.
जब भी स्मोकिंग का मन करे तो आप मुलेठी की दातून ले कर उसे चबा सकते हैं, स्मोकिंग की इच्छा कम हो जाएगी.
जब भी स्मोकिंग की इच्छा हो एक गिलास पानी में चुटकी भर लाल मिर्च डालकर पी जायें. आपको इससे तुरंत राहत मिल जाएगी.
जिनसेंग एक हर्ब है, जो शरीर में कोर्टिसोल स्तर को कम करता है और ऊर्जा का स्तर बढ़ा देता है.
दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा एक गिलास पानी में मिलाएं और हर बार खाने के बाद पीयें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भव्य ऐतिहासिक शिव बारात एवं झांकी निकाली गई
Next: चोरी की बाइक तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.