Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शिक्षा से ही क्षेत्र की तरक्की सम्भव-पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 10-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210310-WA0003

जमानियाँ। क्षेत्र के ग्राम करमहरी स्थित न्यू सक्सेज एकेडमी का उद्घाटन बुद्धवार को मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने फीटा काट कर किया तत्पश्चयात एकेडमी के प्रबन्धक अनिल प्रजापति व गंगा सागर ने मुख्यअतिथि को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री ने एकेडमी के शिक्षकों को सम्मानित किया।

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज क्षेत्र व छात्रों-छात्राओं के लिए गौरव का दिन है। शिक्षा ही वह साधन है जिससे व्यक्ति ऊचाईयों को प्राप्त कर सकता है। महात्मा व विद्वानों ने बताया कि शिक्षा प्राप्त करने के लिए कितना भी दूर जाना पड़े, जाना चाहिए। शिक्षा से ही तरक्की हो सकती है तथा जाति व धर्म से उपर उठ कर व्यक्ति सोच सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में एकेडमी खोलना मील का पत्थर साबित होगा। गरीब किसान के बच्चे शिक्षा प्राप्त करके पिछडे क्षेत्र को आगे ले जायेगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। सिविल परीक्षाओं में दिल्ली आगे चला गया लेकिन इलाहाबाद पिछड़ गया। आज जरुरत है शिक्षा को मजबूत करने की। आज ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है जबकि ऑनलाइन शिक्षा से संस्कार व रिश्ता नही मिल सकता है। यह शिक्षा बच्चों को कमजोर कर रहा है। कमजोर शिक्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्र का किसान पूरी तरफ पिछड़ गया है। तकनीकी शिक्षा के द्वारा ही कृषि मजबूत होगा। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए श्री सिंह के ने कहा कि मन की बात पर विश्वास नही होता है क्योकि मन भटकाव पर रहता है। दिल कि बात झूठ नही होती। यह सरकार दिल की बात नही मन की बात करती है। विकास का इस सरकार से कोई लेना देना नही है। इस क्षेत्र के लोगों के मेहनत व पारिश्नम का ही परिणाम है कि लोग आज सम्पन्न है। जाति, धर्म से ऊपर उठकर विकास को आत्मसाध करने पर ही क्षेत्र की तरक्की हो सकती है। उक्त मौके पर बबलू सिंह, सद्दाम खाँ, भरत सिंह, बिरहा गायक रजनीकांत यादव, प्रमोद यादव, पंकज यादव, विनोद सिंह, अविनाश यादव, सोनू कुशवाहा, मुजम्मील खॉ,अरशद खाँ, सोनू खाँ, जयराम यादव, मुन्ना सिह कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आरक्षण के विरूद्ध प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण की समय सारिणी निर्धारित
Next: शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.