Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता 10-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंर्तगत गहमर थाना के उपनिरीक्षक जयदीप कुमार द्वारा शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक जयदीप कुमार क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि तभी जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दो युवक अवैध शराब के साथ तस्करी करने के लिए दिलदारनगर देवल मार्ग के रास्ते बिहार निकलने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मय हमराहियों के साथ क्षेत्र के दिलदारनगर देवल मार्ग पर घेरेबंदी कर के दो युवक को एक बोरे के साथ पकड़ा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से 60 शीशी अवैध देशी ब्लू लाइम शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में अपना नाम राजकंसी प्रसाद पुत्र राजमोहन बिन्द निवासी सोनवरसा सातौती थाना नुआव जनपद कैमूर बिहार तथा दूसरे ने सुनील चौधरी पुत्र गणेश बिन्द निवासी इझरी मटिया थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार बताया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दो शराब तस्करो को अवैध शराब के साथ क्षेत्र के दिलदारनगर देवल मार्ग से गिरफ्तार किया गया है।इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाई की जा रही है। गिरफ़्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयदीप, का0 बल्वेन्द्र यादव का0 रत्नेश दुबे, का0 रविन्द्र सिंह, का0 विशाल गोंड शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिक्षा से ही क्षेत्र की तरक्की सम्भव-पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
Next: एक अभियुक्त 7 गोवंश राशि के साथ गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.