Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

63 पेटी देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210311-WA0013

गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस ने आबकारी निरीक्षक के साथ बुद्धवार को करीब 8:10 बजे अवैध शराब बनाने वाले तथा बेचने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 63 पेटी (2835 शीशी) देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया। पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

जनपद मे कानून व्यवस्था बनाये रखने व अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक द्वारा आबकारी टीम के साथ संगत कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देश के अनुक्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के कुशल मार्गदर्शन में 10.03.2021 को आबकारी निरीक्षक मोहर सिंह मय टीम , थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय थाना नन्दगंज मय अपने हमराहीगण के साथ शादियाबाद मोड़ पर मौजुद थे तथा आपस मे अपराध अपराधियो व अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के सम्बन्ध मे बातचीत कर रहे थे कि जरीये मुखबिर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति अपने घर ग्राम सौरम मुड़कटनी मे अवैध शराब निर्माण व बेचने का काम कर रहे है । मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष नन्दगंज मय आबकारी निरीक्षक मय हमराही कर्म0गण के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी तो कुछ व्यक्ति पीपीया से तरल द्रव्य प्लास्टिक की शीशी में भर रहे थे । पुलिस टीम द्वारा अचानक दबिश देकर हिकमत अमली से एक व्यक्ति विनोद विन्द उर्फ लालमनी पुत्र स्व0 सुग्रीव विन्द निवासी ग्राम सौरम मुड़कटनी थाना नन्दगंज गाजीपुर को मौके से समय करीब 20.10 रात्रि गिरफ्तार किया गया व अन्य व्यक्ति अंन्धेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे । गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ किया तो बताया कि मेरे मामा संतराज व जितेन्द्र बिन्द पुत्रगण दयाराम बिन्द, निवासी ग्राम एकावश पट्टी थाना सैदपुर गाजीपुर के साथ मिलकर हमलोग अवैध शराब का निर्माण व व्यापार करते है । अभियुक्त के बताये हुए स्थान पर पहुँचे तो देखा गया कि दो व्यक्ति मौजिक पर कार्टून बाक्स लाद रहे है एक बारगी दबिश दिया गया किन्तु अन्धेरे का लाभ उठाकर भाग गये । जिसके सम्बन्ध में थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 59/2021 धारा 272/419/420/467/468/471 भादवि व 60, 60(2), 72 आवकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में आवकारी निरीक्षक मोहर सिह,आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार, आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार, आबकारी निरीक्षक राज किशोर, आबकारी निरीक्षक जमशेद आलम, थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय, उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह, उ0नि0 कृपेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 धर्मदेव चौहान, प्रधान आबकारी आरक्षी सुनील पाण्डेय, आरक्षी देवानन्द, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, आवकारी सिपाही प्रदीप कुमार तिवारी, आवकारी सिपाही सत्य प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जीव भगवान का ही अंश है-संत दयाराम दास
Next: पांच दिवसीय श्रीराम कथा का होगा आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.