Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जीव भगवान का ही अंश है-संत दयाराम दास

ब्यूरो 11-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

सुशील कुमार की रिपोर्ट
मलसा(गाजीपुर)। भगीरथपुर के अति प्राचीन स्वयंभू झारखण्डे महादेव मंदिर के प्रांगण में आयोजित पंच दिवसीय श्रीराम कथा के विराम दिवस पर संत दयाराम दास ने कहा कि जीव भगवान का ही अंश है जरूर लेकिन जीव भगवान से किए वादे को भूल जाता है तो भगवान भी जीव को भूल जाते हैं।

हमने भगवान से वादा किया था कि हम मनुष्य जीवन में तुम्हारा नाम सुमिरन करेंगे, हे प्रभु हम तुम्हारा भजन करेंगे परन्तु मनुष्य शरीर मिलने के बाद हम संसार के बिषय भोगों में फंसकर हम भगवान से किए वादे को भूल जाते हैं, इसी कारण हम भगवान से और भगवान हमसे दूर हो जाते हैं। भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि अभिमान मनुष्य के पतन का कारण बनता है। रुप, बल, धन, पद -पदवी और विद्या का अहंकार संसार में सर्वत्र दिखाई देता है। इन्हीं अहंकार में से किसी न किसी के कारण मनुष्य कभी अपने स्वजनों से तो कभी समाज में अन्य सुहृदों से भी दूर हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी अभिमान निंदनीय ही है। मैं भगवान का सेवक हूं और भगवान हमारे स्वामी हैं यदि यह भाव जीवन में आ जाये तो ऐसा अभिमान प्रशंसनीय है। आयोजन में संत राघवाचार्य राहुल जी, बुच्चा यादव, शिवानंद एवं राधेश्याम चौबे ने भी कथा अमृत पान कराया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वार्षिक श्रृंगार पूजन में बड़ी संख्या में भक्तो ने लिया हिस्सा
Next: 63 पेटी देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.