Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मनोनीत सभासद जब बैठे धरने पर

ब्यूरो 12-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210312-WA0013~2

ज़मानियां। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती के बबनपुर मौजा स्थित शिव मंदिर  परिसर में  भगवान बुद्ध कि प्रतिमा रखने से तनाव बढ गया। जिसको लेकर मनोनीत सभासद और मंदिर समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता समर्थकों के साथ तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मंच पर धरने में बैठ गये।राजस्वकर्मीयों एवं पुलिस कर्मीयों के समझाने बुझाने पर धरना समाप्त हुआ।

जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को कुछ लोग मंदिर परिसर पहुंच वहां बैठे लोगो के साथ बदसलूकी कर रहे थे। जिसके बाद आस पास के लोगों द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया। लेकिन इस प्रकार कि घटना दोबारा न हो इसको लेकर कोतवाली पुलिस को घटना कि सूचना दी गयी है परन्तु कोई कार्रवाई नही हुई । जिससे क्षुब्ध होकर  शुक्रवार को रामलाली मैदान स्थित चबूतरे पर धरना पर बैठना पडा। गुप्ता ने बताया कि अगर कागजात में मंदिर की जमीन है। जिसकी पैमाइश कर मंदिर को सौंपी जाए ताकि जन सहयोग से निर्माण कराया जा सके। जिस पर कानूनगो अब्दुल सलाम व राजस्वकर्मी  विनय दूबे ने धरना स्थल पर पहुंच कर आश्वासन दिया की सोमवार को मंदिर परिसर की पैमाईश कराई जाएगी। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर विशाल वर्मा, जितेंद्र जयसवाल, राजू यादव, शेषनाथ चौधरी आदि संख्या में लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का पुलिसकर्मीयों ने किया अभ्यास
Next: एकमुश्त समाधान योजना में 20 लाख से ऊपर जमा हुआ बिजली बिल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.